जयपुर।
मुरलीपुरा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पानी का टैंकर देरी से पहुंचने पर नाराज हो गया। वह गुरुवार सुबह पीसीआर वैन लेकर दाधीच नगर पंप हाउस पहुंचा और कई कॉलोनी में पानी की सप्लाई करने में जुटे टैंकरों का संचालन बंद करा दिया। टैंकरों का संचालन बंद होने से दोपहर तक कई कॉलोनी के लोग पानी का इंतजार करते रहे।
बुकिंग के बाद भी टैंकर नहीं पहुंचे तो पीएचईडी इंजीनियरों के फोन घनघनाने लगे। सहायक अभियंता सौरभ शर्मा पंप हाउस पहुंचे और टैंकर चालकों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वे मुरलीपुरा थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी को इस घटनाक्रम से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मी महावीर को फटकार लगाई और दोपहर बाद टैंकरों का संचालन शुरू करवाया।
:- सड़क पर इधर-उधर टैंकर खड़े थे और रास्ता जाम था। टैंकरों को साइड में खड़ा करने के लिए कहा था बस। मैंने जब भी टैंकर मांगा है तब विभाग की तरफ से समय पर टैंकर गया है। मैं जीप से उतरा भी नहीं।महावीर, पुलिसकर्मी थाना मुरलीपुरा
वर्जन-2पूरे मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी है। रिकार्ड के अनुसार पुलिसकर्मी के घर 19 दिन में तीन टैंकर भेजे गए थे।
सौरभ शर्मासहायक अभियंता,मुरलीपुरा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bA7z5Vj
https://ift.tt/Ei3tZsy
एक टिप्पणी भेजें