जंगली जानवर आने से दहशत, तीन पशुओं को बनाया शिकार

खाजूवाला के सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार को एक जंगली जानवर आने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद वन-विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कोई जानवर नहीं मिला। जानकारी के अनुसार खाजूवाला के चक 8 केजेडी के आस-पास मंगलवार सुबह एक जंगली जानवर आने के सूचना मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि जंगली जानवर कि 8 केजेडी में एक पशु बाड़े के अंदर घुस गया और पशुओं पर हमला कर दिया, जिससे दो बकरियां सहित तीन पशुओं की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगली जानवर के पैरों के निशान से पीछा भी किया लेकिन जानवर नहीं दिखा। वन विभाग ने बताया कि पद चिन्हों के आधार पर यह जरख के पैरों के निशान हो सकते हैं। वन विभाग टीम ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि इस प्रकार के जानवर फिर से दिखे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें। ताकि जंगली जानवर को पकड़ सकें।

खाजूवाला के बीकानेर रोड स्थित मोदी डेयरी के आसपास एक जंगली जानवर आने से दहशत फैली हुई है। गांव 8 केजेडी में किसान हरीराम की ढाणी में अज्ञात जानवर ने हमला कर दो बकरियों व एक अन्य जानवरों को मार दिया। किसानों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पहुंची। चश्मदीद किसान मंगा सिंह ने बताया कि पिछले 5-6 दिनों से 8 केजेडी के आसपास दो जानवर घूमते हुए देखे गए। इन जानवरों के हमले से रात्रि को किसान हरिराम के घर में तीन जानवरों की मौत हो गई। पालतू पशुओं पर हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और लोगों में भय का माहौल है। किसानों की सूचना पर बेरियावाली वन विभाग की टीम मौके पहुंची और पद चिन्हों के आधार पर जांच शुरू की है।

वनपाल नवरत्न चौधरी ने बताया कि किसानों ने सूचना दी कि अज्ञात जानवर आया है और उसके हमले चार पालतु जानवरों की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे ओर पद चिन्हों के आधार पर प्रथमदृष्टया जरख होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bJ5gtZ0

https://ift.tt/bin4H1d

Post a Comment

أحدث أقدم