बदमाश बेखौफ होकर कर रहे पुलिस पर हमला

जयप्रकाश गहलोत

बीकानेर। प्रदेश में कानून व्यवस्था की िस्थति दिनों-दिन बिगड़ रही है। आमजन से लूट, मारपीट, हत्या, लूटपाट व बलात्कार जैसे अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है तो दूसरी ओर कानून के रखवाले कहलाने वाले पुलिस कर्मचारी भी अपराधी तत्वों से सुरक्षित नहीं है। आए दिन न सिर्फ पुलिस पर हमले हो रहे है बल्कि महिला पुलिसकर्मचारियों के साथ भी ज्यादती के मामले सामने आते रहते हैं। आमजन और प्रदेश की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों पर हमले निश्चित रूप से अपराधी तत्वों के बढ़ रहे दुस्साहस और कानूर का डर समाप्त होने का ही परिणाम है।

हाल ही के सालों में जिले में पुलिस पर हुए हमले

- बीकानेर जिले में हाल ही के दो-तीन सालों में पुलिस पर पांच हमले हुए हैं।- श्रीडूंगरगढ़ के जाखासर गांव में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने हमला किया। पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और हमले में एक सिपाही घायल हुआ था।

- नयाशहर थाना क्षेत्र में करमीसर नाके पर यातायात पुलिस के दो सिपाहियों पर बदमाशों ने कार चढ़ाने की कोशिश की। हादसे में एक सिपाही जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया।- नोखा थाना क्षेत्र के दावा गांव में नागौर पुलिस दबिश देने आई। बदमाश के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर बदमाश को छुड़ाकर भगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस जवानों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। हमले में चार पुलिस जवानों को चोटें आई।

- धोखाधड़ी के एक मामले में जामसर पुलिस आरोपी दस्तयाब कर जामसर ला रही थी। तब नोखड़ा टोलनाके पर पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में एएसआइ ग्यारसीलाल व सिपाही भगवानाराम के चोटे आई।

इनका कहना है ...

पुलिस पर हमले चिंता की बात है। पुलिस की प्राथमिकता अपराध को खत्म करना और आमजन को सुरक्षा का माहौल देना है। बदमाश पुलिस पर हमले कर डराने की बेकार कोशिश कर रहे हैं, पुलिस डरने वाली नहीं है। पुलिस अपना काम करेंगी। पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून में कार्रवाई की जा रही है।

ओमप्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज

कानून सख्त बनाने होंगेपुलिस पर हमले शर्मनाक है। ऐसे अपराधों से निबटने के लिए कड़े प्रावधानों वाला कानून बनाने की जरूरत है ताकि ऐसा करने वालों को कठोर दंड और दूसरों का नसीहत मिले।

ओमप्रकाश जोशी, सेवानिवृत आरपीएस एवं वरिष्ठ अधिवक्ता



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wpQ2bJB

https://ift.tt/KtnbcJa

Post a Comment

أحدث أقدم