छतरगढ़़. रोजड़ी क्षेत्र के गांव 8 केडी में घरेलू विवाद को लेकर भाई-भाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक भाई को नरमा काटने वाली टोकी मशीन के वार से लहूलुहान कर दिया। घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। बुधवार को मृतक की पत्नी ने मृतक के दो भाइयों, मां तथा दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी मनीता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सोमवार सुबह घरेलू विवाद को लेकर भाइयों में झगड़ा हुआ था। उसके पति करण पर उनके भाई सुनील, सुधीर, मां वेदी देवी व दो अन्य जनों ने नरमा काटने वाले टॉकी मशीन से हमला कर दिया था। उसने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने धक्का देकर उसे अलग कर दिया था। झगड़े में घायल पति करण बिश्नोई को रावला के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया था।
बीकानेर में उपचार के दौरान मंगलवार शाम को करण ने दम तोड़ दिया था। रावला थाना प्रभारी आलोक ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। करण बिश्नोई की मौत के बाद बुधवार को धारा 302 जोड़ दी गई है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में एक आरोपी राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
देशनोक. कस्बे में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जने की मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी रुपाराम ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र दान (31) पुत्र जयङ्क्षसहदान चारण बुधवार सुबह नखत बन्ना मंदिर से घर की ओर आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई दिनेश दान ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई जितेंद्र बुधवार सुबह नखत बन्ना मंदिर गया था। वापसी में गीगासर चौराहा के पास साइड में जा रहे उसके भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी गई जिससे गंभीर चोट आने पर उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IMqHGJm
https://ift.tt/IwsGuqy
Bonuses and the number of bonus options vary depending upon the sport. In other bonus rounds, the player is introduced with quantity 카지노 사이트 of} gadgets on a display screen from which to decide on}. As the player chooses gadgets, a number of|numerous|a selection of} credit is revealed and awarded. Some bonuses use a mechanical gadget, corresponding to a spinning wheel, that works aspect of} the bonus to show the quantity gained. The reviews of any igaming industry primarily deal with the video games supplied by the particular casino.
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें