जयपुर। 19 एवं 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस (world children's day) के अवसर पर यूनिसेफ (unicef) की ओर से बाल अधिकारों के समर्थन में दुनियाभर की ऐतिहासिक इमारतों को नीले रंग में रंगा जा रहा है। इस अभियान के तहत जयपुर के आमेर किला, हवामहल और अमर जवान ज्योति स्मारक को नीले रंग में रंगा गया। यूनिसेफ राजस्थान एवं लोक संवाद संस्थान की ओर से शनिवार को पांच स्थानों को नीली रोशनी से रोशन किया गया।
लोक संवाद संस्थान के सचिव कल्याण सिंह कोठारी ने बताया कि इस वर्ष विश्व बाल दिवस का विषय समावेश, समानता और गैर-भेदभाव को बढ़ावा देना है। इमारतों का नीला हो जाना हर बच्चे के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन को अपनाने की सालगिरह तथा उसके प्रतिनिधि यूनिसेफ के प्रत्येक बच्चे के अधिकारों को सुरक्षित रखने के जनादेश का प्रतीक है। यूनिसेफ राजस्थान के संचार विशेषज्ञ अंकुश सिंह ने बताया कि हर साल बाल अधिकारों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित इमारतों को नीली रोशनी में रोशन किया जाता है। 14 से 20 नवंबर को बाल अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hX7n80o
https://ift.tt/pt96UfZ
إرسال تعليق