Patrika Bulletin 14 November : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

आज का सुविचार

अनुमान गलत हो सकता है पर अनुभव कभी गलत नही होता है.. क्योंकि अनुमान हमारे मन की कल्पना है और अनुभव हमारे जीवन की सीख है

आज क्या खास

- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में जयपुर में बाल दिवस के अवसर पर आज सुबह 8.30 बजे त्रिपोलिया गेट से रामनिवास बाग स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तक पद यात्रा, सीएम गहलोत भी लेंगे भाग
- राजस्थान कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से जयपुर के बिड़ला सभागार में दो दिवसीय रोजगार मेला आज से, शाम चार बजे सीएम अशोक करेंगे उद्घाटन, 60 से ज्यादा कंपनियां आएंगी
- विश्व मधुमेह (डयबिटीज डे) आज, बच्चे भी आने लगे इस खतरनाक बीमारी की चपेट में, प्रतिमाह बढ़ रहे 10 से 15 केस
- ग्रुप- 20 देशों के स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्रियों के शिखर सम्मेलन भाग लेने पीएम मोदी आज से बाली दौरे पर, वे वर्ष 2023 के लिए भारत की अध्यक्षता औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगे
- पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस आज, देशभर में हो रहे कई आयोजन
- पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का कोटा दौरा, पंडित नेहरू की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम होंगे शामिल
- मिस्र के शर्म-अल-शेख में जारी संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP27) में भारत अपनी दीर्घकालिक कम कार्बन उत्सर्जन और विकास रणनीति करेगा जारी
- नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की होगी शुरुआत, केंद्रीय वाणिज्य-उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे उद्घाटन, 27 नवंबर तक लगेगा मेला
- ग्राम पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की शुरुआत केरल के कोच्चि में
- भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र पर कर्टन रेजर प्रेस कॉन्फ्रेंस, गोवा में 20 से 28 नवंबर तक होगा महोत्सव का आयोजन
- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आबकारी नीति मामले में एक अदालत में सुनवाई आज, व्यवसायी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने की अनुमति दिए जाने पर होगा फैसला
- राजस्थान विधानसभा परिसर में बने नए डिजिटल संग्रहालय में स्कूली बच्चों की नि:शुल्क एंट्री आज से, एक महीने तक रहेगी अनुमति
- नासा मून रॉकेट आर्टेमिस को फिर से लॉन्च करने का करेगा प्रयास
- टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला आज से ओमान में, कनाडा, सऊदी अरब और बहरीन के बीच होंगे मैच

खबरें आपके काम की

- राजस्थान मे कोरोना के 22 नए संक्रमित मिले, जयपुर व अजमेर में सबसे ज्यादा 5-5 केस मिले, 26 जिलों में नहीं मिला कोई नया केस, राज्य में एक्टिव केस अब
- पानी में बैक्टीरिया है या नहीं घर बैठे कर सकेंगे जांच, 7 से 10 घंटे में चलेगा पता, जयपुर शोधकर्ता ने बनाया किट, सिर्फ 15-20 रुपए में मिलेगा
- इसरो की ओर से आयोजित नॉलेज एंड अवेयरनेस मैपिंग परीक्षा में जयपुर का राघव आकड़ देशभर में प्रथम रहा
- जयपुर की महज डेढ़ साल की हिमाद्रि ने सौर मंडल के ग्रहों की सबसे तेज गणना कर इंटरनेशल बुक ऑफ वर्ल्ड रेकार्ड्स में नाम दर्ज कराया
- जयपुर सरस डेयरी में दौसा से आया दूध जांच में मिला बदबूदार, जांच के बाद नाली में बहाया, मामले की जांच शुरू
- राजस्थान के रणथम्भौर अभयारण्य में अब सैलानी कन्फर्म टिकट उपलब्ध न होने पर अग्रिम वेटिंग टिकट भी बुक करा सकेंगे, कन्फर्म न होने पर पूरे पैसे लौटाएगा वन विभाग
- मथुरा तक विस्तारित की गई बाड़मेर-जयपुर ट्रेन को अब सांसद राम चरण बोहरा ने जयपुर जंक्शन से सुबह 6.50 बजे दिखाई हरी झंडी, अलवर स्टेशन पर सांसद बालकनाथ भी 9.30 बजे दिखाएंगे हरी झंडी
- पंजाब में हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक, अब गानों में भी नहीं किया जा सकेगा हथियोरों का महिमा मंडन
- पाकिस्तान से भारतीय सरहद में ड्रोन की घुसपैठ की घटनाओं में बढ़ोतरी, बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने किया अलर्ट
- मुंबई एयरपोर्ट पर 32 करोड़ रुपए कीमत का 62 किलो अवैध सोना पकड़ा
- टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर इंग्लैंड बना चैम्पियन
- जन-जन की आस्था के केंद्र खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन निर्माण कार्य के चलते अनिश्चितकाल के लिए बंद
- भारतीय जीवन बीमा निगम एलआइसी का मुनाफा 11 गुणा बढ़ कर 15,952 करोड़
- अमिताभ बच्चन स्टारर मि. नटवर लाल और याराना तथा सलमान खान को लेकर सूर्यवंशी फिल्म बनाने वाले प्रसिद्ध फिल्मकार राकेश कुमार के 81 साल की उम्र में निधन
- राजस्थान में पारे में गिरावट जारी, आज से फिर सक्रिय होगा एस पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की संभावना, माउं आबू मे सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 7 डिग्री

- नीट यूजी- 2022 के राउंड के लिए सीट आवंटन का परिणाम आज घोषित होगा
- सीबीएसई की ओर से आयोजित सीटेट- 202 के लिए आवेदन 24 नवंबर तक किए जा सकेंगे
- प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा कल से जयपुर, जोधपुर व अजमेर जिला मुख्यालयों पर 17 नवंबर तक चलेगी
- डीयू के गुरु नानकदेव खालसा कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 48 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 नवंबर तक
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (12वीं स्तर) के लिए आवेदन की तिथि 18 नवंबर तक बढ़ाई
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीएचओ के 3531 पदों को संविदा के आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू की, ऑनलाइन आवेदन 7 दिसंबर तक
- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में विभिन्न 143 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 दिसंबर तक
- केंद्रीय विवि राजस्थान में विभिन्न 47 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 दिसंबर की शाम 5 बजे तक
- वायु सेना अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण शुरू, ऑनलाइन पंजीकरण 23 नवंबर की शाम 5 बजे तक चलेगा
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल के 287 पदों के लिए आवेदन 23 नवंबर से
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने डाक विभाग में 41 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर तक मांगे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/G36b10n
https://ift.tt/rohk30K

Post a Comment

أحدث أقدم