आज का सुविचार
अपने जीवन की तुलना किसी के साथ नहीं करनी चाहिए। सूर्य और चंद्रमा के बीच कोई तुलना नहीं, जब जिसका वक्त आता है,वो चमकता हैं
आज क्या खास
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल सौराष्ट्र में ताबड़तोड़ चार रैलियों के बाद आज और 3 सभाएं, आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी सूरत और राजकोट में सभाएं, दोनों सभाओं में वरिष्ठ पर्यवेक्षक सीएम अशोक गहलोत भी रहेंगे मौजूद
- उत्तर रेलवे के दिल्ली रेवाड़ी खंड के पालम-बिजवासन खंड में तकनीकी कार्य के चलते आज कुछ रेलों का संचालन रहेगा प्रभावित, कुछ रद्द, कुछ आंशिक रद्द तो कुछ चलेंगी देरी से
- हरियाणा लोक सेवा आयोग में पीजीटी के 4476 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से, अंतिम तिथि 12 दिसबर की रात 11.59 बजे तक
- राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट उपचुनाव में नामांकन वापसी के साथ आज साफ़ होगी मैदान में डटे उम्मीदवारों की तस्वीर, 12 उम्मीदवार भर चुके नामांकन- 5 दिसंबर को होना है मतदान
- भारतीय वायुसेना और थलसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास 'फायर पावर' का आज अंतिम दिन, बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शनिवार से शुरू हुआ था अभ्यास
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी बजट पूर्व बैठकें, आज उद्योग मंडलों, बुनियादी ढांचा क्षेत्र के प्रतिनिधियों और पर्यावरण विशेषज्ञों से रहेगा वर्चुअल संवाद
- गोवा में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और सिनेमा' पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी आज सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर करेंगे उद्घाटन
- 2020 के पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के संबंध में साजिश मामले में खालिद सैफी और अन्य अभियुक्तों की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली उच्च न्यायालय की एक विशेष पीठ करेगी सुनवाई
- UPSSSC संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
- इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज शाम 4 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा CSEET परीक्षा परिणाम
- संयुक्त राज्य अमरीका के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की न्यूयॉर्क में बैठक, उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के संबंध में होगी चर्चा
- फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप- 2022 का भव्य आगाज, कतर के अल-बेत स्टेडियम में उद्घाटन समारोह, पहले दिन इक्वाडोर ने मेजबान कतर को मिली मात, आज दो मैच, पहला इंग्लैंड-ईरान के बीच, तो दूसरा मैच सेनेगल-नीदरलैंड के बीच
- विश्व टेलीविजन दिवस आज, समय के साथ स्मार्ट होती गई हमारी टीवी, ब्लैक एंड वाइट के दौर में रविवार का दिन किसी त्यौहार से नहीं होता था कम, विश्व मत्स्य दिवस भी आज
खबरें आपके काम की
- राजस्थान के कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा 6 केस जयपुर में मिले, राज्य में एक्टिव केस अब बचे 208
- कोरोना के जनक चीन में छह माह बाद कोरोना से पहली मौत, 87 साल के पीड़ित ने तोड़ा दम
- कोरोनरी स्टेंट आवश्यक दवाओं की राष्ट्रय सूची में शामिल, अब मिलेगा सस्ता
- जयपुर, अजमेर टोंक जिलों एवं शहरों की जलापूर्ति के मुख्य स्रोत बीसलपुर बांध की ऊंचाई नहीं बढ़ाई जाएंगी, तालाब के पेटे से निकाली जाएगी गाद
- दरभंगा-अजमेर-दरभांग वीकली एक्सप्रेस का संचालन अब 29 दिसबंर तक जारी रहेगा
- भारत जोड़ो यात्रा के विरोध के मसले पर गुर्जर समाज दो फाड़, फैसले के विरोधी गुट ने कहा विजय बैंसला का फैसला व्यक्तिगत, हम पंचायत में नया नेता चुनेंगे
- श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर के चारखेड़ा गांव में मोवाइल फोन के चार्जर का एडेप्टर फटने से छात्र की मौत
- केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू का कॉलेजियम संबंधी अपने तीखे बयानों से यू-टर्न, कहा कॉलेजियम के हर फैसले का विरोध गलत
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंख का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन, आर्मी के कैंट दिल्ली कैंट अस्पताल में किया गया ऑपरेशन
- देश की सेना का अग्रिम पंक्ति के जवानों के लिए स्टील कोर गोलियों से सुरक्षा देने वाले बुलैट प्रूफ जैकेट खरीदे जाएंगे, टेंडर जारी
- स्टील उत्पादों-लौह अयस्क पर घटा निर्यात शुल्क, केंद्र के फैसले से मेटल इंडस्ट्री को होगा फायदा
- झारखंड में कथित कोयला चोरों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 4 लोगों की मौत
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान श्रद्धा ह्त्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि नृशंस एव जघन्य वारदातों की बड़ी वजह इंटरनेट
- प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने दिया जुड़वां बच्चों के जन्म, एक बेटा और एक बेटी
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन के लिए की डिफेंस पैकेज की घोषणा
- नेपाल के आम चुनाव के 61 फीसदी मतदान, हिंसा में एक की मौत
- मलेशिया में पहली बार त्रिशंकु संसद, प्रधानमंत्री याकूब का गठबंधन तीसरे नंबर पर, अब राजा पर टिकी नजर
- न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मैच में भारत ने दी करारी मात, सूर्य कुमार यादव का 51 गेंदों में तूफानी शतक, टी-20 में एक साल में दो शतक मारने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने
- राज्य कर्मचारी चययन बोर्ड की प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 22 से 28 नवंबर तक और लाइब्रेरियन परीक्षा के दस्तावेजों की जांच 29 व 30 नवंबर को
- एम्स दिल्ली में जूनियर इंजीनियर समेत 254 पदों के लिए आवेदन
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 787 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर रात 11 बजे तक
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qEh7jyv
https://ift.tt/6ZSnyEi
एक टिप्पणी भेजें