Patrika Bulletin 4 November : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

आज का सुविचार

चापलूस और आलोचक में केवल इतना अंतर है कि चापलूस अच्छा बनकर बुरा करता है और आलोचक बुरा बनकर अच्छा करता है।

 

आज क्या खास

- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज नाथद्वारा औरल चित्तौड़गढ़ के दोरे पर
- जयपुर के ढेहर का बालाजी से भिवानी ट्रेन आज से रोजाना चलेगी
- देवउठनी एकादशी का अबूझ सावा आज, शादियों की खुशियों पर महंगाई का काला साया, अककेले जयपुर में आज करीब सात हजार शादियां
- कार्तिक मास की प्रबोधिनी एकादशी पर आज पहले पंचतीर्थ स्नान के साथ पांच दिवसीय धार्मिक पुष्कर मेला शुरू, अल सुबह सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र सरोवर में डुबकी
- उत्तर पश्चिमी रेलवे ने अजमेर-पुष्कर स्पेशल ट्रेन के फेरे आज से बढ़ाए, पुष्कर मेले में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 8 नवंबर तक चलेगी ट्रेन
- राजस्थान प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत विद्यालयों में 93 हज़ार गेस्ट फैकल्टी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन, 12 नवंबर को जारी होंगे नियुक्ति आदेश
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मिजोरम दौरे के तहत आइजोल स्थित मिजोरम विधानसभा के सदस्यों को करेंगी संबोधित, वहीं सिक्किम सिक्किम सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक सम्मान समारोह में होंगी शामिल
- केरल के कोच्चि में अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और एक्सपो आज से, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और सीएम पिनाराई विजयन संयुक्त रूप से करेंगे उद्घाटन
- जल शक्ति मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सुबह 10 बजे से 'गंगा उत्सव-नदी महोत्सव' कार्यक्रम
- भारतीय निर्वाचन आयोग दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में 'पीडब्ल्यूडी आइकन' का राष्ट्रीय सम्मेलन करेगा आयोजित
- मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी में 7 दिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह होगा शुरू, राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे उद्घाटन
- तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन राज्य में हिंदी थोपने के खिलाफ राज्य विधानसभा द्वारा प्रस्ताव पारित करने के पीछे जनता को कारण बताने के लिए राज्यव्यापी बैठकों की करेंगे शुरुआत
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा जारी करेगा अपना घोषणा पत्र 'दृष्टि दस्तावेज'
- गुजरात विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार चयन के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) बैठक आज नई दिल्ली में
- भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए लखनऊ में एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन करेगी आयोजित
- आम आदमी पार्टी (आप) राज्य के लोगों की राय के आधार पर आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के नाम की घोषणा करेगी
- भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) आज से 7 नवंबर तक चंडीगढ़ में 'एग्रो टेक इंडिया' का करेगी आयोजन
- आज से 8 नवंबर तक पूरे तेलंगाना में गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी
- टी20 विश्व कप में आज आयरलैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड से, तो दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना अफगानिस्तान से, एडिलेड मैदान पर होंगे दोनों मैच

 

खबरें आपके काम की

- राजस्थान में कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले, जोधपुर में सबसे ज्यादा 14 केस, अजमेर में 11 व जयपुर में 8, राज्य में एक्टिव केस अब 370
- मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, जयपुर के एसएमएस अस्पताल की ओपीडी 11 हजार के पार, व्यवस्थाएं छोटी पड़ने लगी
- राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने 131 चिकित्सकों के तबादला आदेश जारी किए
- जयपुर ग्रेटर नगर निगम के महापौर के उप चुनाव पर रोक लगाने से राजस्थान हाईकोर्ट का इनकार, बर्खास्त महापौर सौम्या गुर्जर को झटका
- राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, कोटा उदयपुर और नाथद्वारा के लोगों को अन्य़ शहरों से पहले मिलेगी 5जी इंटरनेट सुविधा
- राजधानी जयपुर में खोले गए नए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को आरजे 59 कोड जारी किया गया
- राज्य की 194 छोटे शहरों की नगर पालिकाओं में 120 वर्गमीटर से छोटे भूखंडधारियों को अब 5 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से मिलेगा पट्टा
- बाघ टी 110 को ट्रेंकुलाइज कर रणथम्भौर से मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व ले जाया गया, रेडिया कॉलर लगा कर सेल्जर इलाके के एन्क्लोजर में छोड़ा
- राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर के सेंट्रल पार्क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जेडीए से 22 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट
- राज्य के 3 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों समेत 340 पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा, सेवानिवृत्ति से पहले डीजीपी एमएल लाठर का आदेश
- ऊर्जा विकास निगम ने रबी फसल सीजन में सिंचाई के लिए किसानों को चार ब्ला़क में छह-छह घंटे बिजली देने का समय निर्धारित किया
- भारतीय सेना की नई डिजिटल वर्दी का कराया पेटेंट, अब बाजार में नहीं बेचा जा सकेगा वर्दी का कपड़ा
- किसानों के विरोध के बावजूद सरसों की जीएम खेती को दी गई मंजूरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
- उत्तराखंड के चर्चित अंकिता हत्याकांड में सत्तारूढ भाजपा से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कारर्वाई न होने से व्यथित माता-पिता का हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों में से 23 फीसदी दागी, 55 फीसदी करोड़पति
- पॉपुलेशन फर्स्ट की ओर से 12वें संस्करण का लाडली मीडिया अवार्ड राजस्थान पत्रिका का वरूण भट्ट और विनोद नायक को दिया गया
- श्रीगंगानगर सैक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते मारे गए घुसपैठिये का शव आखिरकार पाकिस्तान ने ले लिया
- भारत में मेटा के प्रमुख अजीत मोहन का इस्तीफा
- इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन के चुनाव 10 दिसंबर को होंगे
- नए विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, राजस्थान में अब बढ़ेगी सर्दी

- राजस्थान विवि के संघटक एव संबद्ध कॉलेजो के स्नातक के परीक्षा फार्म 9 नवंबर से 24 नवंबर तक भरे जा सकेंगे
- राजस्थान विवि के प्रतिष्ठित पोद्दार प्रबंधन संस्थान के निदेशक पद पर नियुक्ति को लेकर विवाद, कुलपति ने प्रदीप कुमार शर्मा को दी नियुक्ति, उच्च शिक्षा विभाग ने किसी को नियुक्त न करने का जारी किया आदेश
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हेड कांस्टेबल के 322 पदों के लिए आवेदन 29 अक्टूबर से 30 दिन के भीतर
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप सी व ग्रुप डी के 3932 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन13 नवंबर तक मांगे गए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yvu2NbR
https://ift.tt/SMIVbfi

Post a Comment

और नया पुराने