जयपुर।
राजस्थान में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव की तैयारियां निर्वाचन विभाग ने शुरू कर दी हैं। चुनाव में धनबल और बाहुबल से किसी भी मतदाता को कोई प्रभावित न कर सके इसके लिए निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि आयोग की पहली प्राथमिकता है कि उपचुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी हो। मतदाताओं को कोई भी धनबल और बाहुबल से किसी भी तरह से प्रभावित नहीं कर सके इसके लिए चुनाव आयोग सख्त रूख अपना रहा है। तीनों पर्यवेक्षक 16 नवंबर को सरदारशहर पहुंचेंगे। 17 नवंबर को नामांकन की अंतिम तिथि है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि समान्य पर्यवेक्षक के तौर पर आंध्र प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लक्षमिशा जी,पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर तमिलनाडु से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बंदी गंगाधर और को नियुक्त किया है। वहीं व्यय पर्यवेक्षक के तौर पर आइआरएस अधिकारी अश्विनी कुमार सिंघल को नियुक्त किया है। स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में तीनो पर्यवेक्षक अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
सरदारशहर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर 2022 को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। उपचुनाव में कुल 2 लाख 89 हजार 579 मतदाता हैं जिनमें से एक लाख 52 हजार 640 पुरुष मतदाता और एक लाख 36 हजार 935 महिला मतदाता और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि इन उपचुनावों में 497 सर्विस मतदाता भी हैं। समान्य मतदाता एवं सर्विस मतदाता मिलाकर कुल 2 लाख 90 हजार 76 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की संख्या 295 है। उपचुनाव का परिणाम 8 दिसंबर को घोषित होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6Pb2cLE
https://ift.tt/NeofQZB
एक टिप्पणी भेजें