कंबोडिया में बनेगी बुद्ध की सबसे बड़ी सोने की प्रतिमा, 100 मीटर होगी ऊंचाई

नोम पेन्ह. कंबोडिया (Cambodia) में महात्मा बुद्ध (Mahatma Buddha) की 30 मंजिला सोने की प्रतिमा (Gold Statue) बनाने की तैयारी चल रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सोने की प्रतिमा होगी। इसकी ऊंचाई सौ मीटर होगी। पर्यटन क्षेत्र के बिजनेस टायकून सोक कोन्ग (Billionaire Sok Kong) ने इसका प्रोजेक्ट तैयार किया है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन (Prime Minister Hun Sen) ने 34 मिलियन पाउंड के प्रोजेक्ट मंजूरी दे दी है।
कोन्ग का कहना है कि अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो यह प्रतिमा कंबोडियाई कैमपॉट के बाहरी इलाके में बोकोर पहाड़ियों (Bokor Mountain on the outskirts of the city of Kampot) पर बनाई जाएगी। प्रतिमा खमेर संस्कृति (Khmer culture) का प्रदर्शन करेगी। कोन्ग ने अपने प्लान की झलक महात्मा बुद्ध की विशाल प्रतिमा की तस्वीरों के जरिए दी। इनमें सोने के बुद्ध पूरे देश की तरफ देखते नजर आ रहे हैं।

सुख, समृद्धि और शांति को समर्पित
एक होटल के मालिक कोन्ग को कंबोडिया का सबसे कामयाब बिजनेसमैन माना जाता है। वह इस प्रतिमा को खुशी, समृद्धि और आजीवन शांति के लिए समर्पित करेंगे। उनकी योजना का कई धार्मिक नेताओं ने स्वागत किया है। हालांकि कुछ लोग इसे पैसे की बर्बादी बता रहे हैं।

नहीं टूट पाएगा चीनी रेकॉर्ड
कंबोडिया में बनने वाली प्रतिमा दुनिया की सबसे बड़ी सोने के प्रतिमा जरूर होगी, लेकिन यह दुनिया में बुद्ध की सबसे बड़ी प्रतिमा की बराबरी नहीं कर पाएगी, जो चीन के हेनान प्रांत के लुशन में है। यह प्रतिमा 128 मीटर ऊंची है। इसे 2008 में बनाया गया था। दुनिया में ज्यादातर ऊंची प्रतिमाएं बुद्ध की हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/klxcr3h
https://ift.tt/xY1LHs8

Post a Comment

और नया पुराने