ऑस्ट्रोहिन्द-2022 युद्धाभ्यास: गांव में घुसे आतंकियों का सैन्य ऑपरेशन से सफाया

बीकानेर. दिनेश स्वामी

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 13 दिन चले ऑस्ट्रोहिन्द-2022 युद्धाभ्यास के समापन से पूर्व शनिवार को आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत और आस्ट्रेलिया सेना के 120 सैनिक शामिल है। इनमें तकनीकी सर्विलांस उपकरणों को संचालित करने वालों से लेकर आर्टिलरी और डॉग स्क्वॉयड दस्ते तक शामिल रहे। दिवतीय विश्व युद्ध के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की थल सेना का यह पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास था। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सैन्य रिश्तों के लिहाज से भी विश्व समुदाय की नजर इस अभ्यास पर रही है।

सैन्य ऑपरेशन लाइव...

सबसे पहले एक हेलीकॉप्टर आता है और गांव के बाहर लैंड कर आठ सैनिकों को उतरता है। इसके वापस उड़ान भरते ही लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर जमीन से दस मीटर ऊंचाई से आठ सैनिकों को और उतरता है। राइफल और वायरलैस से लैस सैनिक कमांड से मिल रहे निर्देशों के अनुसार गांव में घुसते है और आतंकी छिपे मकान की तरफ बढ़ते है।

सैन्य टुकड़ी दरवाजा तोड़कर मकान में घुसती है और आतंकियों पर टूट पड़ती है। यहां तीन आतंकियों को मार गिराने के दौरान बारूद का विस्फोट होता है। यहां सैनिकों की दूसरी टुकड़ी दूसरे मकान पर धावा बोलती है। सामने से आतंकी फायरिंग करते है, कई राउंड फायर के बाद सैनिक दूसरे मकान को भी आतंकवादियों से मुक्त करवाने में सफल हो जाते है। एक जिन्दा पकड़े आतंकी को घर से बाहर निकलकर लाते समय फिर एक विस्फोट होता है। सैनिक के घायल होने की सूचना पर मेडिकल वाहन को फायरिंग करती सैनिकों की जिप्सी कवर देते हुए पहुंच जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Qj2fFls

https://ift.tt/AqjVCzH

Post a Comment

और नया पुराने