500 फीसदी ज्यादा दान मिला पिछले साल के मुकाबले, अब तक का सर्वाधिक
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) ने लोकार्पण के एक ही साल में चढ़ावे के रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल 13 दिसंबर को इसका लोकर्पण किया गया था। एक साल में देश-दुनिया से दर्शन के लिए आए शिव भक्तों (Devotees) ने दिल खोलकर बाबा के दरबार में नकदी, सोना, चांदी और अन्य धातुओं का चढ़ावा अर्पित किया। मंदिर प्रशासन के मुताबिक चढ़ावे का मूल्य 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक चढ़ावे में करीब 50 करोड़ रुपए की नकदी शामिल है। इसमें से 50 फीसदी राशि ऑनलाइन दी गई। इसके अलावा चढ़ावे में 60 किलो सोना, 10 किलो चांदी और 1500 किलो तांबा शामिल है। इन धातुओं की कीमत 50 करोड़ रुपए से ज्यादा है। मंदिर के इतिहास में यह अब तक का सर्वाधिक चढ़ावा है। पिछले साल के मुकाबले यह करीब 500 फीसदी ज्यादा है।
स्वर्ण मंडित हुईं गर्भगृह की दीवारें
श्रद्धालुओं से मिले सोने से धाम के गर्भगृह की बाहरी एवं आंतरिक दीवारों को स्वर्ण मंडित किया गया है। लोकार्पण के बाद अब तक मंदिर में 7.35 करोड़ से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। धाम परिसर के चारों द्वार पर लगी हेड स्कैनिंग मशीन से नियमित अंतराल पर श्रद्धालुओं की गिनती की जाती है। लोकार्पण की पहली वर्षगांठ पर मंदिर प्रशासन की ओर से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कब कितने दर्शनार्थी
महीना दर्शनार्थी
- दिसंबर 2021 48,42,716
- जनवरी 2022 74,59,471
- फरवरी 68,56,142
- मार्च 71,71,163
- अप्रेल 65,87,264
- मई 62,90,511
- जून 69,16,981
- जुलाई 76,81,561
- अगस्त 67,11,499
- सितंबर 40,13,688
- अक्टूबर 38,30,643
- नवंबर 38,70,403
- 12 दिसंबर तक 13,50,000
- कुल 7,35,82,042
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dlN5Zqm
https://ift.tt/lWvpJAo
एक टिप्पणी भेजें