जसरासर. कातर उपतहसील क्षेत्र में गुरुवार को एक कार का संतुलन बिगडऩे से हाइवे से दूर जा गिरी और आग लगने से कार जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई। जानकारी के अनुसार राजूराम नायक, ओमप्रकाश नायक, मनोज नायक व रामनिवास नायक निवासी सोनियासर कार में किसी काम के लिए सोनियासर से कल्याणसर जा रहे थे। इस दौरान स्टेट हाइवे 20 पर तेहनदेसर टोल प्लाजा से एक किमी पहले कार का बेकाबू होने से हाइवे से दूर जा गिरी और पलट गई। फिर एक पेड़ के टकरा गई जिससे कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को घेर लिया और जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार के गेट खुलने से सवार बाहर निकल गए और बड़ा हादसा नही हुआ। आग की लपटें देखकर आसपास के किसानों व हाइवे पर चलने वाले वाहनों के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सांडवा थाना के सहायक उप निरीक्षक रामनिवास जाब्ते के साथ घटना स्थल पहुुंचे और चोटिल लोगों को सांडवा अस्पताल में प्राथमिक इलाज करवाया।
दो सड़क हादसों में चार घायल
श्रीडूंगरगढ़. क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार जने घायल हो गए। पहला सड़क हादसा गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर हुआ। यहां सीकर से बीकानेर की तरफ जा रही एक कार लखासर टोल नाके के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर लखासर टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और कार में सवार दोनों लोगो को बाहर निकाला। क्रेन बुलाकर पलटी कार को सीधा करवाया गया। टोल एम्बुलेंस टीम ने घायल सीकर निवासी सलीम व उसके साथी आलम खां का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों घायल बीकानेर के लिए रवाना हो गए। दूसरा हादसे में कालू रोड पर हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और कार में सवार पवन पुत्र बिशनलाल शर्मा व उनकी पत्नी निवासी हेमासर घायल हो गए। हादसे में घायल दंपती को आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की क्विक एम्बुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Yn0HZeX
https://ift.tt/F3imztS
एक टिप्पणी भेजें