कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है पर देश में वाहन ईंधन के सस्ता होने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। कच्चा तेल 80 डॉलर के नीचे ही बना हुआ है। लंकिन, सरकारी तेल में तेल कंपनियों ने सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया हैं। तेल कंपनियों ने लगातार छठे महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि तेल कंपनियों ने एक नवंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : अब नहीं रुलाएगा प्‍याज, जनवरी में और गिरेंगे दाम

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थीए वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : सरसों की आवक बढ़ी, स्टॉक खाली करने लगे किसान

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9tWk6Kz
https://ift.tt/CpuBL5a

Post a Comment

और नया पुराने