राहुल गांधी से मिलकर रोई नर्स, बोली- पुलिस ने हमारे साथ बर्बरता की

जयपुर। पिछले दिनों चिकित्सा मंत्री के आवास के बाहर महिलाओं के धरना देने का मामला सामने आया था। जिन महिलाओं को पुलिस ने 14 दिसंबर को उठा दिया था। जिसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा में पहुंची।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में रेप के आरोपी की मेडिकल जांच हुई तो निकली महिला, पुलिस भी चौंकी..

जहां महिलाओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान नर्स चंद्रकला शर्मा ने रोकर कहा कि जयपुर में हम चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास के बाहर 9 दिन से धरना दे रहे थे। हम एएनएम भर्ती 2018 भर्ती को पूरा करने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे।

यह भी पढ़ें : जानिए : राजस्थान में भगवान से शादी करने वाली युवती की लाइफ स्टाइल..

लेकिन पुलिस ने हमारे साथ बर्बरता की और हमें जबरन वहां से भगा दिया। नर्सेज ने राहुल गांधी से मांग की राजस्थान में उनकी सरकार है। ऐसे में उनकी मांगे पूरी की जाएं। इस पर राहुल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें : जयपुर में इस होटल में महिला का ड्रामा, रात को करती थी ये काम..जिसे देख भड़का मालिक...
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि राज्य सरकार उनकी अनदेखी कर रहीं है। एएनएम भर्ती 2018 भर्ती को पूरा करने की मांग की जा रहीं है। लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोर्ट के आदेश होने के बावजूद भी अधिकारी एएनएम भर्ती को पूरा नहीं किया जा रहा हैं। जिसके कारण चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। ऐसे में उनकी मांग है कि एएनएम भर्ती 2018 को पूरा किया जाएं। अब वह राहुल गांधी से मिली है। अगर अब भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/swZd0zW
https://ift.tt/buChgTm

Post a Comment

أحدث أقدم