भारत जोड़ो यात्रा : जानिए लड़कियों के बारे में क्या बोले राहुल गांधी... महिलाएं कर रही तारीफ

जयपुर। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दरमियान सांसद राहुल गांधी ने अलवर में राहुल गांधी ने महिला खिलाडिय़ों से मुलाकात करते हुए कहा कि लड़कियां ज्यादा काम करती है, लड़कियां देश को चलाती है और लडक़े पूरा फायदा ले जाते है। इस परम्परा को ही बदलना है। खिलाडिय़ों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि खेलने के क्या फायदे है। इस पर खिलाडिय़ों ने कहा कि खेल मैदान के जरिये उनमें आत्म विश्वास, निर्भिकता व संघर्ष करने की भावना विकसित हुई है। खिलाड़ी के चोट ग्रस्त होने पर उनके उपचार के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयत्नों के बारे में जानकारी लेकर उसमे ओर अधिक सुधार किए जाने की बात कहीं गई।
इस दौरान राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष सादुलपुर विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों से मिलकर प्रदेश में चल रही खेल गतिविधियों से रूबरू होकर सुझाव मांगकर ओर अधिक सुविधाएं विकसित किये जाने का आश्वासन दिया।

भारत जोड़ो यात्रा : जानिए लड़कियों के बारे में क्या बोले राहुल गांधी... महिलाएं कर रही तारीफ

ओलम्पिक में पदक जीतने के लिए जरूरत है अच्छी डाइट की
राहुल गांधी ने खिलाडिय़ों से बातचीत करते हुए कहा कि ओलम्पिक, एशियन व कॉमनपवेल्थ सरीखे की अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए सबसे पहली जरूरत अच्छी डाइट की है। डाइट के साथ - साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व खेल संसाधन भी महत्वपूर्ण है।

भारत जोड़ो यात्रा : जानिए लड़कियों के बारे में क्या बोले राहुल गांधी... महिलाएं कर रही तारीफ

खिलाड़ी बोले प्रदेश में खुले अधिक से अधिक एकेडमी
राहुल गांधी ने खिलाडिय़ों से पूछा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए ओर क्या कर सकती है। इस पर खिलाड़ी एकजुट होकर बोले कि राज्य में प्रचलित खेलों की जिलेवार खेल अकादमियों की स्थापना करनी चाहिए। ताकि छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें तराशने का काम किया जा सके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EBP2Lvb
https://ift.tt/k3SWzHK

Post a Comment

أحدث أقدم