महंगाई से त्रस्त होकर भारत आ रहे पाकिस्तानी नागरिक

भागीरथ ज्याणी
बज्जू. पाकिस्तान में शासन-प्रशासन की प्रताडऩा के साथ अब महंगाई भी यातना दे रही है। सीमा पार महंगाई की मार इतनी है कि अब कई पाक नागरिक वीजा लेकर मेहनत-मजदूरी कर पेट पालने भारत का रुख कर रहे हैं। ताजा मामला, एक साल का वीजा लेकर भारत आए 50 पाक नागरिकों का है। ये लोग गुरुवार को अटारी पहुंचे थे। वहां से किराए पर ट्रक लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ता भटककर बीकानेर के सीमावर्ती प्रतिबंधित क्षेत्र बज्जू पहुंच गए।

पाकिस्तान से आए 4 परिवारों के 50 पाक नागरिकों ने बताया कि अब तो पाकिस्तान में महंगाई बेलगाम होती जा रही है। बोले-महंगाई के कारण भूखे मरने से अच्छा है, भारत में जाकर मजदूरी कर परिवार का पेट पाल ले। एक साल का वीजा लेकर यहां आ गए। सोचा कि इस दौरान देव दर्शन के साथ मजदूरी भी हो जाएगी। इसके बाद फिर से वीजा को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, लेकिन पाक लौटना नहीं चाहते।

महंगाई बढ़ रही, मजदूरी नहीं
भारत आए पाकिस्तान नागरिक गोवर्धन भील, तुलछाराम,रेशमलाल और मूमल ने एक स्वर में बताया कि पाकिस्तान में सरसों का तेल 470-500, चीनी 100 रुपये किलो, आटा 60 से 80 रुपए किलो,पेट्रोल 217, प्याज 80-100 और आलू 50 रुपए किलो है। मजदूरी भी 500 रुपए है, जिससे परिवार व खुद का खर्चा निकालने में परेशानी आती है। गोवर्धन बोला-दिनोंदिन महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन मजदूरी बढ़ नहीं रही है। अब तो परिवार और खुद को ङ्क्षजदा रखने में ही मुश्किलें आ रही थी।

किसी सरकारी योजना से कोई राहत नहीं...
पाकिस्तान से आए नागरिकों ने कहा कि वहां की सरकार से मकान, मजदूरी,चिकित्सा, शिक्षा को लेकर किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल रहा। गोवर्धनराम भील ने बताया कि पीने के पानी के लिए हम अल्पसंख्यक को हैंडपंप तक खुद के पैसों से बनवाना पड़ता है ताकि पानी उपयोग में ले सके। बिजली व मकान तो देखने को नहीं है। हमारे क्षेत्र में शिक्षा का नामोनिशान नहीं है। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में जाना तय है। फिलहाल यहां कोई रोजगार तलाशेंगे। बाद में वीजा बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कुछ भी हो जाए, अब पाकिस्तान नहीं लौटेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yEHk9CY

https://ift.tt/uSCH2kp

Post a Comment

और नया पुराने