पदोन्नति की आस में कई पुलिसकर्मी हो गए सेवानिवृत

बीकानेर। बीकानेर पुलिस में प्रमोशन के इंतजार में कई सिपाही, हवलदार और सहायक उप निरीक्षक सेवानिवृत हो गए हैं। पिछले साढ़े तीन साल से सिपाही से हेडकांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से एएसआइ की पदोन्नति प्रक्रिया अटकी हुई है। बीकानेर रेंज में 135 हेडकांस्टेबलों के पदों पर सिपाहियों को पदोन्नत कर पदस्थापित किया जाना है लेकिन पहले कोराना और अफसरों की लेटलतीफी से पदोन्नति नहीं की जा रही है। इसका खमियाजा छोटे पुलिस कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। कई सिपाही हेडकांस्टेबल, एएसआई बनने का सपना लेकर ही सेवानिवृत हो गए हैं। सेवानिवृत होने के कारण सिपाहियों को वित्तीय लाभ भी नहीं मिल पाएगा।

2019 से पदोन्नति नहीं

बीकानेर रेंज में वर्ष 2019 से पदोन्नति नहीं हुई है। राजस्थान सेवा निवृत पुलिस कल्याण संस्थान की ओर से और पुलिस स्टाफ। कॉन्सिल में लंबे समय से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के जिला अध्यक्ष मनोहरसिंह लूणा बताते हैं कि बीकानेर रेंज में 2019 के बाद से सिपाही से हेडकांस्टेबल ओर ASI की पदोन्नति नहीं की गई है। बीकानेर रेंज में 124 हेडकांस्टेबलों के पदों पर सिपाहियों की पदोन्नति होनी है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार पदोन्नति की जानी चाहिए थी लेकिन की जा रही है, जिसके चलते पुलिस बेड़े में हेडकांस्टेबलों के पद रिक्त चल रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2019-20 की सिपाही से हवलदार की डीपीसी से पदोन्नति हो चुकी है। वर्ष 2019-20 की इन पदों की योग्यता परीक्षा होना बाकी है। इसके लिए आवेदन पत्र लिए जा चुके हैं। चार महीने हो चुके हैं।

यहां इतने पद

बीकानेर रेंज में हेडकांस्टेबलों के 135 पदों पर पदोन्नति होनी है। बीकानेर में 44, चूरू में 37, श्रीगंगानगर में 29 व हनुमानगढ़ में हेडकांस्टेलब के 25 रिक्त पड़े हैं। इन पदों के लिए योग्य सिपाहियों को पदोन्न्ति देकर पदस्थापित किया जाना है।

हितों पर कुठाराघात

आरपीएस से लेकर आइपीएस तक के पदों की पदोन्नति प्रक्रिया नियमानुसार व तय समय पर हर वर्ष हो रही है लेकिन पुलिस महकमे में सबसे निचले पायदान पर कार्यरत पुलिस कर्मियों की पदोन्नति में ही देरी की जा रही है जो उनके हितों पर कुठाराघात है। जबकि नियमों के मुताबिक इनकी भी हर वर्ष पदोन्नति करने का प्रावधान हैं।

- सुखदेव व्यास, सेवानिवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुलिस मुख्यालय

इनका कहना है...

सिपाही व हेडकांस्टेबल की पदोन्नति प्रक्रिया विचाराधीन है। सिपाहियों से आवेदन-पत्र मांगे गए हैं। अब जल्द ही पदोन्नति की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

ओमप्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TGVP691

https://ift.tt/YWo1lT5

Post a Comment

أحدث أقدم