अब सर्दी कंपकंपी छुड़ा रही है। जहां पिछले दो दिन से रातें सर्द है, तो दिन में भी गलन का असर बना हुआ है। शुक्रवार को भी ऐसा ही रहा। गुरुवार रात ठिठुरन बनी रही, तो शुक्रवार प्रात: सूर्याेदय के पूर्व से ही हल्का कोहरा छाया रहा। सूर्याेदय के थोड़ी देर बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटा और दिन में धूप खिली, लेकिन हवा में सर्दी बनी रही। लोग दिन भर सर्दी से बचने के लिए गली- मोहल्लों व छतों में गुनगुनी धूप में सुस्ताते रहे।
गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहा, तो न्यूनतम एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम 21.2 एवं न्यूनतम 5.1 डिग्री तापमान रहा। जबकि एक दिन पूर्व ही तापमान एक दम से तीन से चार डिग्री गिर गया था।
कोहरा व शीत लहर का रहेगा असर
मौसम केन्द्र जयपुर ने बीकानेर अंचल में आगामी तीन दिन तक घने कोहरे व शीत लहर की चेतावनी दी है। केन्द्र के अनुसार 24 दिसंबर को घने कोहरे व शीत लहर का असर रह सकता है। वहीं 25 एवं 26 दिसंबर को शीत लहर चल सकती है। ऐसी िस्थति संभाग के जिले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू में बनी रहेगी। कृषि विभाग के अनुसार, वर्तमान में फसलों को कोहरा फायदेमंद रहेगा। इससे उन्हें नमी मिलती रहेगी, जो बढ़त के लिए अच्छी है। जिले में सरसों, चना, ज्वार, मेथी आदि की बुवाई हुई थी।
इसमें सरसों ढाई लाख हैक्टेयर, गेहूं 90 हजार हैक्टेयर, चना दो लाख हैक्टेयर एवं अन्य 50 हजार हैक्टेयर में बुवाई की गई। कोहरे का असर बरकरार रहता है तो यह अच्छा है। वहीं अगर मौसम साफ हो जाता है एवं सर्दी तेज हुई ,तो फसलों पर पाला पड़ने की आशंका बढ़ जाएगी। बीकानेर में मुख्य रूप से नहरी एवं सिंचित क्षेत्रों में गेहूं तथा सरसों की बुवाई होती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में ज्वार, दलहन आदि की बोए जाते हैं, जो कि कम मात्रा में है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cMliTH4
https://ift.tt/Nu6mpbg
एक टिप्पणी भेजें