केन्द्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 में राजस्थानी भाषा के लिए बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा को उनकी चर्चित नाट्य कृति अलेखूं अंबा के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह कृति महाभारत के पौराणिक नारी चरित्र अंबा को केन्द्र में रखकर सृजित की गई है।
केन्द्रीय साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने बताया कि गुरुवार को पुरस्कार की घोषणा राजस्थानी के तीन विद्वान जूरी द्वारा सर्वसम्मति से की गई। गौरतलब है कि अकादमी प्रति वर्ष साहित्य की श्रेष्ठ कृति को एक प्रक्रिया उपरांत यह पुरस्कार प्रदान करती है। प्रज्ञालय संस्थान के कासिम बीकानेरी ने बताया कि रंगा को यह राष्ट्रीय पुरस्कार अकादमी के आगामी समारोह में ताम्रपत्र, शॉल, एक लाख रुपए की नगर राशि के साथ अर्पित किया जाएगा। राजस्थानी पुरस्कार के तीन निर्णायक डॉ सत्यनारायण, डॉ प्रकाश अमरावत एवं डॉ घनश्यामनाथ कच्छावा रहे।
ओल्ड फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी कल से
बीकानेर. नौशाद एकेडमी ऑफ हिंदुस्तानी संगीत व अमन कला केंद्र बीकानेर की ओर से शनिवार से सुदर्शना कला दीर्घा में दो दिवसीय ओल्ड फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी व फिल्म संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की उद्धघाटन समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन होंगे।
जाट समाज सेवा समिति की वार्षिक बैठक
श्री वीर तेजा जाट समाज सेवा समिति की वार्षिक बैठक रामेश्वर लाल तर्ड की अध्यक्षता में संस्था कार्यालय आयोजित की गई। संस्था के महामंत्री भरत कुमार ठोलिया ने बताया कि जाट समाज का आठवां प्रतिभावान सम्मान समारोह जनवरी में जाट धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह में 10वीं, 12वीं कक्षा, स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 85 फीसदी या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, प्रोफेशनल परीक्षाओं में चयनित, उत्तीर्ण एवं राजस्थान एवम भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में चयनित प्रतिभागी एवं राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में शंकरलाल सारण, आनंद कस्वा, मनीराम तर्ड, किशनाराम जांघू, रामनारायण तर्ड, भैराराम जांघू, शंकर लाल ठोलिया उपस्थित रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YProyNl
https://ift.tt/1X24sz8
إرسال تعليق