सुविचार
एक समझदार व्यक्ति वह है, जो दुसरों के गुणों और विशेषताओं को देखता है, उनसे सीखता है। न की दूसरों से तुलना या ईर्ष्या करता है
आज क्या खास
- 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज राजस्थान में 15वां दिन, दौसा से अलवर में प्रवेश करेगी यात्रा, मालाखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
- भाजपा के अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज उदयपुर के कोटड़ा और खैरवाड़ा में होंगे 'जन आक्रोश यात्रा' में शामिल
- राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के लिए आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, 24 दिसंबर को होगी वोटिंग
- भारतीय किसान संघ की 5 सूत्री लंबित मांग के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान पर 'किसान गर्जना रैली' आज, राजस्थान के किसान भी होंगे शामिल
- गुजरात विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक दो दिवसीय सत्र के पहले दिन आज गांधीनगर में लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
- कर्नाटक राज्य विधानमंडल का दस दिवसीय शीतकालीन सत्र बेलगावी के सुवर्ण सौधा में शुरू होगा
- महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में होगा शुरू
- मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से भोपाल में होगा शुरू
- भारतीय रिज़र्व बैंक आज से 23 दिसंबर तक 'सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड' की नई किश्त करेगा जारी
- भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की पश्चिम बंगाल कोर ग्रुप के साथ दिल्ली में बैठक आज, वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप होगा तैयार
- दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश 2022 की दूसरी सूची आज करेगा जारी
- मेघालय के शिलांग में तीन दिवसीय विंटर टेल्स उत्सव शुरू होगा
- पाकिस्तान और अमरीका वाशिंगटन में तीन दिवसीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की करेंगे वार्ता
- गोवा का 'मुक्ति दिवस' आज
- राजस्थान के कई जिलों में आज से बिजली कटौती, सूरतगढ़-कालीसिंध थर्मल पावर की एक-एक इकाई बंद
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में चार हजार जांचों में कोरोना के सिर्फ 9 नए संक्रमित मिले, सारे केस जयपुर जिले में मिले, एक्टिव के अब 89
- अचानक दिल के दौरे से हो रही मौतों का संबंध कोरोना से हो सकता है, एम्स दिल्ली के प्रोफेसर राकेश यादव ने चेताया, संक्रमित रहे लोगों की सेहत पर बढ़ा संकट
- भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश के दिन 24 दिसंबर को फिल्म अभिनेता कमल हसन जुड़ेगे राहुल गांधी के साथ
- देश में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 26 फीसदी की बड़ी उछाल, 13 लाख 63 करोड़ रुपए जमा हुए चालू वित्त वर्ष में
- देश में ऑनलाइन रेमिंग पर लगेगा 28 फीसदी जीएसटी, मुनाफे पर नहीं दांव पर लगाई गई राशि पर लगेगा टैक्स
- देश में जीएसटी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 50 हजार कारोबारियों को नोटिस थमाए गए हैं, जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जारी किए गए नोटिस
- जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड- 2022, लास वेगास में आयोजित प्रतियोगिता में मिला खिताब
- बिहार के बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी पर पांच साल पहले बना पुल टूटा, 20 हजार की आबादी प्राभावित
- महाराष्ट्र सरकार का लोकायुक्त कानून लागू करने का फैसला
- हैदराबाद से दुबई जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, 143 यात्री थे सवार, सभी सुक्षित
- तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद ए. रेवंत रेड्डी से नाराजगी के चलते दो विधायकों समेत 13 नेताओं ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
- ईरान में महिलाओं के हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बारे में कथित रूप से झूठ फैलाने के आरोप में ऑस्कर विजेता ईरानी अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती गिरफ्तार
- पत्रिका इन एजुकेशन चेस टूर्नामेंट के लिए रिजस्ट्रेशन 31 दिसंबर तक कराए जा सकेंगे, जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में होगा चेस महाकुंभ
- राजस्थान में दिन का तापमान दिसंबर में मार्च सरीखा, चार जिलों में पारा 31 डिग्री के पार, फलोदी में 30 डिग्री दर्ज, रात का तापमान भी माउंट में 12 डिग्री और जयपुर में 10 डिग्री तक चढ़ा
- आइआइटी कानपुर में 131 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जनवरी की शाम 5 बजे तक
- आइआइटी नागपुर में सहायक प्रोफेसर के 15 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 दिसंबर तक
- भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण में जूनियर कार्यकारी के 596 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी तक
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bLKEXcv
https://ift.tt/TNqRadw
إرسال تعليق