आज का सुविचार
''हमारी पसंद हमारे भाग्य का फैसला करती है.. इसलिए सही भाग्य को बनाने के लिए कुछ समय निकालना ज़रूरी है.. अगर हम कोई गलती करते हैं तो ठीक है, पर इन गलतियों से सीखें और फिर से नहीं दोहराना भी ज़रूरी है''
आज क्या खास
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज दिल्ली में मुलाकात करेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आगामी चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा
- श्रद्धा हत्याकांड के आरोपति आफताब का आज वाइस सेम्पल लेगी दिल्ली पुलिस
- आरपीएससी की ओर से आयोजित प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) भर्ती परीक्षा की सात विषयों को उत्तर कुंजी पर आज रात 12 बजे तक दर्ज कराई जा सकेगी आपत्तियां
- राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के गणित व संस्कृत विषयों के पेपर आज
- राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा आज भरतपुर दौरे पर, पुलिस अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक, जनसुनवाई भी करेंगे
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से 30 दिसंबर तक तेलंगाना के सिकंदराबाद में शीतकालीन प्रवास, इस दौरान कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत- विकास परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन
- 'वीर बाल दिवस' आज, नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर साढ़े 12 बजे होंगे शामिल, लगभग 300 बच्चे 'शबद कीर्तन' और 3 हज़ार बच्चे करेंगे मार्च-पास्ट
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उत्तर और दक्षिण गोवा के बीच जुआरी नदी पर करीब 13 किलोमीटर के महत्वपूर्ण लिंक का करेंगे उद्घाटन
- झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा और आगामी प्लान बनाने के लिए रांची में बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
- हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे होगा शुरू
- जम्मू संभाग में कॉलेजों और स्कूलों के लिए 10 दिवसीय शीतकालीन अवकाश आज से
- पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड नेपाल के होंगे नए प्रधानमंत्री, आज शाम 4 बजे लेंगे पद-गोपनीयता की शपथ, प्रधानमंत्री के तौर पर रहेगा तीसरा कार्यकाल
- BCCI की नई चयन समिति के लिए साक्षात्कार आज से शुरू, इधर नई समिति गठित नहीं होने से बर्खास्त चयन समिति ही करेगी आगामी भारत-श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज टीम का चयन
- ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट का पहला दिन आज से मेलबर्न में
- भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की पुण्यतिथि आज
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में चार हजार जांचों में मिले 10 नए कोरोना संक्रमित, जयपुर में 8, उदयपुर व सीकर में 1-1 नया केस, एक्टिव केस और बढ़ कर अब 89
- राजस्थान में वन्यजीवों के हमले में मौत या घायलों के लिए अब मिलेगा ज्यादा मुआवजा, पालतू पशु खोने वालों को भी मिलेगी अब अधिका राशि, वन विभाग के प्रस्ताव को मिली वित्तीय स्वीकृति
- चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एनडीपीएस प्रकरण में फसाने का डर दिखा कर किसानों से पैसे ऐंठने के मामले में निम्बाहेड़ा सदर थाना प्रभारी व तीन पुलिस कर्मी निलंबित, मंत्री उदयलाल आंजना ने पीड़ितों को वापस दिलाई थी राशि
- देश में मोटे अनाज की खरीद में कर्नाटक आगे, देश में सबसे ज्यादा बाजरा की पैदावार वाले राजस्थान में बाजरे की सरकारी खरीद नहीं होती
- जयपुर में परकोटे के भीतरी इलाके की अब रात में होगी सफाई, हैरिटेज नगर निगम की पहल
- जोधपुर में सुमित्रा सेवा संस्थान एवं चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 8 घंटे में 11 हजार 151 लोगों ने किया रक्तदान, बनाया रेकॉर्ड
- राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर रैली अब मंगलवार को होगी
- राजस्थान में अब एआरटी और सेरोगेसी से संतान सुख प्रदान करने वाले संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य
- भारी भीड़ के चलते जयपुर से मुंबई का विमान किराया अब 20000 के पार, ट्रेनों नें लंबी वेटिंग, जम्मू तवी के लिए बुकिंग बंद
- टैक्स पेयर्स के लिए जरूरी सूचना, विलंब शुल्क के साथ बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है
- राजस्थान में परिवहन विभाग में भी 1 जनवरी से लागू होगा ई-फाइलिंग सिस्टम, जिला कलक्टर कार्यालयों में पहले ही लागू हो चुका सिस्टम
- नव वर्ष पर राजस्थान में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान
- हिमाचल प्रदेश में सत्ता खोने वाली भाजपा के जयराम ठाकुर चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, विधानसभा में होंगे नेता प्रतिपक्ष
- आर्थिक राजधानी मुंबई में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, 110 मंजिलें होंगी, देश की सबसे ऊंची 10 इमारतों में से 9 है मंबई में ही, एक कोलकाता में
- देश की राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के दो हेड कांस्टेबल ने मस्कट से आए यात्री से तस्करी का 50 लाख रुपए का सोना लूटा, दोनों गिरफ्तार
- मद्रास हाईकोर्ट ने लापरवाही के एक मामले में नुकसान की सरकारी अधिकारी के वेतन से वसूली का दिया आदेश
- नेपाल में पहले ढाई साल के लिए पुष्प कमल दहल प्रचंड बने प्रधानमंत्री, ढाई साल बाद चीन समर्थक केपी शर्मा ओली को मिलेगी नेपाल सरकार की कमान, पीएम मोदी ने प्रचंड की दी बधाई
- पत्रिका इन एजुकेशन की ओर से जयपुर में 7-8 जनवरी को होने वाले चैस टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर तक
- भारत ने मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा कर जीती टेस्ट सीरीज, किया क्लीन स्वीप
- वर्षांत के नजदीक आने के साथ ही राजस्थान में पारे ने गोता लगाना किया शुरू, पूरे राज्य में तापमान में व्यापक गिरावट, जयपुर के जोबनेर में पारा माइनस 1 डिग्री, माउंट में माइनस आधा डिग्री
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम जल्द ही विभिन्न पदों पर 6000 से ज्यादा भर्तियां निकालेगा, श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी
- राजस्थान में पैरा मेडिकल के 11000 पदों पर भर्ती के लिए राह खुली, राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम बनाने की तैयारी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ciWwC6G
https://ift.tt/cejuG5R
إرسال تعليق