Uorfi Javed: क्रिसमस पर सांता क्लोज बन सड़कों पर घूमती दिखीं Uorfi Javed, बोलीं- चलो एक विश मांग लो


वो कब किसी चीज से अपने लिए ड्रेस बना लें किसी को नहीं पता। वो हर दिन अपने लुक से फैंस को एक नया सरप्राइज देती हैं। यही नहीं वो न जानें कितनी बार कैमरे के सामने टॉपलेस भी हो चुकी हैं। उर्फी जब भी कैमरे के सामने आती हैं लोगों के दिमाग में एक ही बात घूमती है कि आखिर इस बात वो क्या नया कारनामा करने वाली हैं। आए दिन उनके नए लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसी बीच अब उर्फी एक नया वीडियो सामने आया है। उर्फी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सांता क्लॉज बनी उर्फी जावेद

एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी रेड कलर की लेदर ड्रेस में नजर आ रही हैं। ये ड्रेस जंपसूट स्टाइल की है। उनकी ड्रेस की एक लेग फुल और दूसरी बिलकुल शॉर्ट है। एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस को पीछे से जहां पूरी तरह कवर रखा है वहीं आगे से इसे थोड़ा ओपन रखा है। ड्रेस में गले के साइड पर बड़ा सा कट लगा हुआ है। उर्फी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए उर्फी जावेद ने बालों को ओपन किया है साथ ही सटल मेकअप में नजर आ रही हैं। वह कैमरे के सामने चलते हुए नजर आ रही हैं और अलग-अलग पोज देते हुए वीडियो बनवा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘आपका सैंटा यहां पर है…कोई भी विश मांगिए।’


एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स अपनी 

प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पूजा नाम की यूजर ने लिखा कि तुम ही हमारी विश हो। एक यूजर ने लिखा है, ‘पूरे कपड़े में ही अच्छी दिखती है।’रवि नाम के यूजर ने लिखा कि मुझे दस हजार रुपये की जरूरत है। खुशबू नाम की यूजर ने लिखा कि ‘आधी पैंट किधर गई।’


Post a Comment

أحدث أقدم