Rajasthan today weather update : राजस्थान में जनवरी के पहले दो सप्ताह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। जनवरी के पहले सप्ताह में तेज शीतलहर चलेगी। शीतलहर का दौर 1-2 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसके कारण तापमान में भी गिरावट आएगी। कुछ स्थानों पर पाला पडऩे की भी आशंका है। सर्द हवाओं का असर शनिवार से ही शुरू हो जाएगा। इसके कारण कुछ स्थानों पर घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच सकता है।
मावठ के आसार नहीं
जयपुर मौसम केंद्र की ओर से जारी किए गए आगामी दो सप्ताह के पूर्वानुमान के अनुसार अभी प्रदेश में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा। ऐसे में इन दो सप्ताह में मावठ के आसार नहीं है। अधिकांश जिलों में तापमान में अपेक्षाकृत ज्यादा गिरावट नहीं होगी। इस सीजन में मावठ के आसार बेहद कम हैं।
एक रात में बढ़ा साढ़े छह डिग्री पारा
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम पलटा और बीती रात से बादलों ने डेरा जमा लिया। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। फतेहपुर, सीकर में 24 घंटे के भीतर ही साढ़े छह डिग्री तापमान बढ़ गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर, सीकर, अजमेर, बीकानेर सहित अन्य जिलों में भी बादलों की आवाजाही रही। जयपुर में न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.3 डिग्री पर पहुंच गया। श्रीगंगानगर में गुरुवार तड़़के बूंदाबांदी और फिर दिनभर बादल छाए रहने से मौसम बदल गया। इस बीच दिन में ठंडी हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5HwVgkI
https://ift.tt/Ovcj73y
إرسال تعليق