जयपु. राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल नवनियुक्त नौ न्यायाधीशों को सोमवार सुबह 10 बजे जोधपुर स्थित अदालत कक्ष में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सभी को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई जाएगी, जिससे दो साल बाद इनकी पुन: शपथ नहीं होगी। जयपुर पीठ के न्यायाधीश वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए समारोह में जुड़ेगे। राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण होगा।
मुख्य न्यायाधीश मित्थल शनिवार को ही जयपुर से जोधपुर पहुंच गए। अधिकांश नवनियुक्त न्यायाधीश भी सपरिवार रविवार को जोधपुर पहुंच गए। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट के लिए अधिवक्ता कोटे से तीन और न्यायिक अधिकारी कोटे से छह न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। नवनियुक्त न्यायाधीश
न्यायिक अधिकारी कोटे से- राजेन्द्र प्रकाश सोनी, अशोक कुमार जैन, योगेन्द्र कुमार पुरोहित, भुवन गोयल, प्रवीर भटनागर व आशुतोष कुमार।
अधिवक्ता कोटे से- निवर्तमान अतिरिक्त महाधिवक्ता गणेश राम मीणा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार उपमन व डाॅ. नुपूर भाटी।
वकालत में एआई का इस्तेमाल
नवनियुक्त न्यायाधीश डा.नुपूर भाटी ने वकालत में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर पेपरलेस वर्किंग को बढ़ावा दिया। आईपैड ने ही उनके साथ फाइलों का स्थान ले लिया, जिस पर ऐप के माध्यम से वर्चुअल फाइल भी स्टोर रहती हैं। उनके इस प्रयास से अन्य अधिवक्ता भी प्रेरित हुए हैं। भाटी वकालत करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट मेंन्यायाधीश नियुक्त होने वाली दूसरी महिला हैं।
महिला न्यायाधीशों के संख्या तीन
डा.भाटी के शपथ लेने पर राजस्थान हाईकोर्ट में तीन महिला न्यायाधीश हो जाएगी। न्यायाधीश रेखा बोराना व न्यायाधीश शुभा मेहता पहले से कार्यरत हैं।
2004 में एडीजे भर्ती परीक्षा पास की
अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग में अधिवक्ता कोटे से राजस्थान हाईकोर्ट में पहले न्यायाधीश नियुक्त गणेश राम मीणा ने वर्ष 2004 में एडीजे भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के परीक्षा रद्द करने से साक्षात्कार ही नहीं हो पाए।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से इनकी भी सिफारिश
मनीष सिसोदिया- कॉलेजियम ने जनवरी 20 में केन्द्र सरकार को सिफारिश भेजी।
मनीष शर्मा- कॉलेजियम ने अक्टूबर 21 में केन्द्र सरकार को सिफारिश भेजी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/h9N4vBA
https://ift.tt/elhsvAH
एक टिप्पणी भेजें