भारत ने कहा, भारतीय कैदियों को जल्द रिहा करे पाकिस्तान

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) ने रविवार को एक-दूसरे से अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी साझा (Exchanged lists of nuclear installations) की। इसके अलावा दोनों देशों ने अपनी हिरासत में रखे गए आम कैदियों (Civilian prisoners) और मछुआरों (Fishermen) की जानकारी भी साझा की। इसके मुताबिक भारत में 339 आम पाकिस्तानी और 95 मछुआरे, जबकि पाकिस्तान में 51 आम भारतीय और 654 मछुआरे कैद हैं।
परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी भारत और पाकिस्तान के बीच 31 दिसंबर, 1988 को हुए समझौते (Agreement) के तहत साझा की गई। समझौता 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ था। इसके तहत दोनों देश एक-दूसरे को हर साल एक जनवरी को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के बारे में सूचित करते हैं। इस साल 32वीं बार यह सूची साझा की गई। पहली सूची 1992 में सौंपी गई थी। भारत ने पाकिस्तान से आम कैदियों, लापता सैन्यकर्मियों, मछुआरों को उनकी नाव समेत जल्द रिहा करने और वापस भेजने की मांग की है। भारत ने 631 मछुआरों और दो आम कैदियों की रिहाई तथा वापसी की प्रक्रिया तेज करने के लिए कहा है। साथ ही बचे हुए 30 मछुआरों और 22 आम कैदियों को कॉन्सुलर सुविधा (Consular Access) देने की मांग की है।

..ताकि इन ठिकानों पर नहीं हों हमले
पाकिस्तान और भारत परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान इसलिए करते हैं, ताकि युद्ध के हालात में इन पर हमला नहीं किया जाए। पाकिस्तान में परमाणु ठिकानों और यंत्रों की सूची वहां के विदेश मंत्रालय ने रविवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधि को, जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रतिनिधि को सौंपी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/l0769B3
https://ift.tt/ZaOlC3e

Post a Comment

और नया पुराने