हेमेरां. करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अतिवृष्टि से कई परिवारों के आशियाने बारिश में ढह गए थे। उन जख्मों के घाव डेढ़ साल बाद भी नहीं भरे हैं। क्षेत्र में सितम्बर-2021 में अतिवृष्टि की चपेट में आकर सैकडों कच्चे पक्के मकान ढह गए थे। क्षेत्र के हेमेरां, शेरेरां, खारड़ा, राजेरां व रुणिया बड़ा बास में अतिवृष्टि मकान ढहने से कई परिवार बेघर हो गए थे। डेढ़ साल बाद भी इन परिवारों को प्रशासन की ओर से मुआवजे की मरहम नहीं लगी है और गरीब परिवार अभी भी बेघर है।
नहीं मिली सरकारी मदद
गौरतलब है कि गत वर्ष सितम्बर में हुई आतिवृष्टि से क्षेत्र गांवों में 350 से आशिक कच्चे पक्के मकान ढह गए थे। वहीं 50 से अधिक परिवार बेघर हो गए थे। बेघर हुए लोगों ने खेतों में तो कुछ परिवारों ने सरकारी विद्यालय में आसरा लिया था। खारड़ा गांव में बेघर हुए कई परिवारों ने अपने खेतों में आसरा ले रखा था। वहीं कई परिवारों ने उस समय गांव के सरकारी विद्यालय में आसरा लिया था, इनको अभी तक सरकारी मदद अभी तक नहीं मिली है।
सर्वे हुआ, आवेदन ऑनलाइनअतिवृष्टि के बाद जिला प्रशासन की ओर से इन गांवों में सर्वे भी करवाया गया और मुआवजे के लिए ऑनलाइन आवेदन की किया, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। नुकसान का आकलन करने के लिए घर-घर सर्वे भी किया गया, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।
विद्यालय भवन में ले रखी है शरण
डेढ़ साल पूर्व हुई अतिवृष्टि से खारड़ा के मोहनराम व टिडाराम सांसी का आशियाना ढह गया था। इन्होंने आज भी विद्यालय भवन में शरण ले रखी है। वहीं दो परिवार गांव में किराया का कमरा लेकर रहने को मजबूर हैं। मुआवजे की मांगपंचायत समिति सदस्य रवि सारस्वत ने जिला कलक्टर व तहसीलदार को ज्ञापन देकर खारड़ा, हेमेरां, शेरेरां व रूणिया बड़ा बास में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग कई बार की है।
इनका कहना है
अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों का सर्वे करवाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर दिए हैं लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इन परिवारों को नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। इस बारे में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत करवा चुके है।
महेंद्र गोदारा, सरपंच, राजेरां
जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों के पहले ऑफलाइन व बाद में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन भी करवा दिए हैं फिर भी आज तक गरीब लोगों को मुआवजा नही मिला है।
राजूदेवी गोदारा, सरपंच, रुणिया बड़ा बास
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/g1v3yfQ
https://ift.tt/TyciZev
إرسال تعليق