शिक्षा विभाग के तबादले...जैसे बढ़ई को रसोइये का काम

बीकानेर. शिक्षा विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। तबादला सूचियां 12 तारीख में ही जारी की गई हैं। इसमें भी शिक्षकों को मनचाहे स्थान पर लगाने के लिए कई तरह की गलियां निकाली गई हैं। इससे पहले की तबादला सूची में जहां विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को शारीरिक शिक्षकों के पद विरुद्ध लगाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया, तो अब उसी 12 तारीख के एक अन्य आदेश में लगभग उसी तर्ज पर प्राचार्य, उप प्राचार्य, विषय व्याख्याता के करीब दो सौ शिक्षा कार्मिकों की तबादला सूची मंगलवार को जारी की गई है।

शिक्षा विभाग में अब तक शिक्षकों से लिपकीय कार्यालय कार्य कराने के लिए डेपुटेशन का सहारा लिया जाता था। अब तबादला सूचियों के बीच शिक्षकों को बाकायदा कार्यालय कार्य करने के नाम पर कार्यालय सहायक के पद पर लगाया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से 12 जनवरी के तारीख में सार्वजनिक हुए आदेशों में अध्यापक लेवल प्रथम एवं िद्वतीय के शिक्षकों को राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल में कार्यालय सहायक के पदों पर लगाया गया है।

...जहां लगाया, वहां शिक्षा कार्यों से लेना-देना नहीं

इन पदस्थापन आदेशों में राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल तथा निदेशक साक्षरता तथा सतत शिक्षा के निर्देशों के संदर्भ में 7 शिक्षकों को पाठ्य पुस्तक मंडल तथा विभिन्न जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा के कार्यालयों में सहायक प्रबंधन, कार्यालय सहायक और सहायक कार्यक्रम अधिकारी लगाया है। इन पद नामों से स्पष्ट है कि शिक्षकों को जिस पद पर लगाया गया है, उसका शिक्षण कार्य से कोई लेनादेना नहीं है।

चर्चा यह

जानकारों का कहना है कि राजनीतिक पहुंच के बल पर मनचाहे स्थान पर शिक्षक के पद रिक्त नहीं होने पर उन्हें ऐसे पदों पर स्थानांतरण करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह नई परंपरा डाली गई है, जो शिक्षा व्यवस्था को बिगाड़ने का काम करेगी। इससे पूर्व संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा, बीकानेर) की ओर से भी विषयाध्यापकों को शारीरिक शिक्षकों के पद के विरुद्ध लगाने का मामला सामने आ चुका है। साथ ही कुछ जिलों में दूसरे विषय के पद पर अन्य विषय के शिक्षक को लगाने के मामले सामने आए हैं।

उदाहरण देखिए...

तबादला सूची में क्रम संख्या 2 पर राउप्रावि कटार, खंडार सवाई माधोपुर में अंग्रेजी विषय लेवल िद्वतीय के शिक्षक रामकृष्ण यादव को जयपुर में राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल में कार्यालय सहायक के पद पर लगाया है। इसी तरह सूची में क्रम संख्या 4 पर राप्रावि नेनू खां की ढाणी भटियाना जैसलमेर में अध्यापक लेवल प्रथम के करुणा को भी पाठ्य पुस्तक मंडल जयपुर में कार्यालय सहायक के पद पर लगाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gZRrI0h

https://ift.tt/Wzq7p1h

Post a Comment

أحدث أقدم