आपके घर चलकर आएगी शहर की सरकार, एक कॉल पर होगा काम

नोखा. शहरवासियों को नगरपालिका संबंधित कार्यों के लिए कार्यालय जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही बस एक टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा और पालिका टीम उनके घर पहुंचकर काम करेगी। समस्या का भी त्वरित समाधान किया जाएगा। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका एट योवर कॉल योजना को लांच किया गया है। सोमवार को पालिका टाउन हॉल में इस योजना का शुभांरभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैया लाल झंवर थे। संत सानिध्य के रुप में भगवताचार्य कन्हैया लाल पालीवाल, त्रिलोक आश्रम के महंत भूरदास मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़, तहसीलदार व ईओ नरेंद्र बापेडि़या, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ सीताराम पंचारिया, सवाई सिंह चरकड़ा, माहेश्वरी सभा नोखा के अध्यक्ष पुरुषोतम तापडि़या, मनोनीत पार्षद धनराज गोलछा थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झंवर ने कहा कि नगरपालिका से संबंधित कार्यो के लिए आमजन को पालिका कार्यालय नहीं आना पड़े और घर बैठे ही उनके कार्य हो सके, इसके लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इसके लिए पूरी टीम बनाई गई है। उन्होंने इस योजना के शुभांरभ पर पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर सहित पूरी टीम को निरंतर इसकी मॉनिटरिंग कर कार्य को सुचारु रुप से कराने की बात कही। ईओ बापेडि़या व पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा ने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

योजना में चिन्हित 13 मुख्य कार्य होंगे

पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर ने बताया कि नगरपालिका एट योवर कॉल योजना के तहत चिन्हित 13 मुख्य कार्यों के लिए आप घर बैठे टोल फ्री नंबर 18001801230 पर कॉल करें, तुरंत आपको उस कार्य से संबंधित दस्तावेज व जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत कृषि भूमि से आवासीय रुपांतरण, आवासीय /वाणिज्यिक भवन निर्माण स्वीकृति, रोड़ लाइट (प्रकाश व्यवस्था), जन्म-मृत्यु पंजीकरण व प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण व प्रमाण पत्र, नवीन डिजीटल राशन कार्ड, नाम जोड़ना-हटाना व एनओसी, वृद्धावस्था-विधवा-विकलांग पेंशन, डे-एनयूएलएम योजना, बीपीएल प्रमाण पत्र व मेडिकल कार्ड, ई डब्ल्यूएस, प्रमाण पत्र के लिए भूमि संबंधित रिपोर्ट, सफाई-सीवर लाइन व गंदा कुंआ सफाई समस्या निवारण, मृत पशु उठाने संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। इसके अलावा शीघ्र ही घर-घर कचरा संग्रहण प्रणाली को हाइटेक रुप दिया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मनोनीत पार्षद मोहनदान बारठ, गोपीकिशन तिवाड़ी, पार्षद देवकिशन जोशी, अशोक सुथार, लक्ष्मीदेवी राजपुरोहित, सरोज पंडित, मदन लाल सियाग, अंकित तोषनीवाल, बजरंग सुथार, देवकिशन चांडक, सद्दाम हुसैन, राधेश्याम लखोटिया, जयकिशन जाट व भंवर लाल बाहेती सहित पार्षद, प्रबुद्ध लोग और पालिका कार्मिक मौजूद रहे।
कृपया इस खबर को सिटी एडीशन में भी लगाने का प्रयास करे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cGlXq9N

https://ift.tt/K3LXIx1

Post a Comment

और नया पुराने