जयपुर. तमाशा नाट्य समिति की ओर से सोमवार को जयपुर की लोकनाट्य तमाशा शैली पर आधारित नाटक 'अग्निपरीक्षा' का मंचन किया गया। नाटक के लेखक स्व. हरीराम आचार्य थे। इसका निर्देशन तमाशा साधक दिलीप भट्ट ने किया। नाटक में नारी की पीड़ा को दर्शाया गया। सीता की अग्निपरीक्षा, पद्मिनी का जौहर ये नाटक को देखने पर ही बन रहे थे। नाटक के पात्रों में सूत्रधार दिलीप भट्ट (गणेश), मनीष कुमार (शिव), अमाह टेलर (सीता), सिद्धि माहेश्वरी (दक्ष/ खिलजी), सिकंदर अब्बास (राम), शशांक सोनी (राणा), सचिन भट्ट (पद्मिनी), मोनिका परिहार व कोरस ने अग्निपरीक्षा को बांधे रखा। यश शर्मा, पारस, निधि, हर्ष, आंचल अग्रवाल, वंशिका बघेरिया, प्रकाश सोनी, रोहित, जतिन शर्मा सभी ने नाटक में शानदार अभिनय किया। संगी दिलीप भट्ट का संगतकार शैलेन्द्र शर्मा (तबला), हारमोनियम (मुकेश वर्मा सोनी), रूपसज्जा असलम पठान तथा मंच की रूपरेखा परंपरा नाट्य समिति की थी। सचिन भट्ट, यश शर्मा, वेशभूषा विजय लक्ष्मी, कुमकुम भट्ट, प्रचार प्रसार संजय साठे रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dBcbHy6
https://ift.tt/rJSLgHI
إرسال تعليق