JIFF का आगाज कल, अपर्णा सेन को दिया जाएगा LIFE TIME ACHIEVEMENT AWARD

जयपुर. पिंकसिटी के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में शुक्रवार शाम 4:30 बजे पांच दिवसीय जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ) का आगाज होगा। रेड कारपेट पर होने वाले इस भव्य उद्घाटन समारोह में ग्रैमी विनर रिकी केज (Grammy Award Winner Ricky Kej), पामेला जय स्मिथ (Pamela Jaye Smith) और सुमति राम (Sumathy Ram) मुख्य आकर्षण होंगे। इस मौके पर जिया नाथ (Jia Nath) और सनातन चक्रवर्ती (Sanatan Chakravarthy) अमीर खुसरो (Amir Khusrow) को समर्पित डांस शो की प्रस्तुति देंगे।
जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री, स्क्रीनराइटर और निर्देशक अपर्णा सेन (Aparna Sen) को इस बार जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। अपर्णा को यह सम्मान जूरी के सदस्य और स्क्रीनप्ले राइटर कमलेश पांडे तथा जिफ के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज प्रदान करेंगे। इस मौके पर फिल्म 'जलवा' व 'चालबाज' के डायरेक्टर पंकज पाराशर सहित देश-विदेश के 200 से भी अधिक निर्माता, निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह में 13 कैटेगरी में कुल 122 अवॉर्ड दिए जाएंगे।

जयपुर फिल्म मार्केट होगा खास
जिफ में 7 से 10 जनवरी तक चयनित और पुरस्कृत फिल्मों की स्क्रीनिंग आइनॉक्स जीटी सेंट्रल की पांच अलग-अलग स्क्रीन पर की जाएगी। इस दौरान कुल 63 देशों की शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, वेब सीरीज, एनिमेशन फिल्म, फीचर फिल्म सहित कुल 282 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें इंडियन पैनोरमा की 12 फिल्मों सहित 61 फीचर फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। जिफ में दिखाई जानी वाली फिल्मों में तीन फीचर फिल्मों सहित कुल 16 फिल्में राजस्थान के फिल्मकारों की होंगी। फिल्मों की स्क्रीनिंग का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। यही नहीं, 7 से 9 जनवरी तक जयपुर फिल्म मार्केट में सिनेमा से जुड़े अलग-अलग विषयों पर एक्सपर्ट डिस्कशन करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wzgkPp0
https://ift.tt/TPWHVc7

Post a Comment

أحدث أقدم