Kota Cylinder Blast : नाइट्रोजन गैस से भरा सिलेण्डर फटा, युवक का हाथ उखड़ 50 फीट दूर गिरा

Nitrogen Cylinder exploded : साल के अंतिम दिन शनिवार सुबह गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी में बड़ा हादसा हो गया। नाइट्रोजन गैस से भरा एक सिलेण्डर फटने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। सिलेण्डर फटा और तेज धमाके के साथ ही पास खड़ा युवक दूर तक उछला और उसका हाथ अलग होकर 50 फीट दूर जाकर गिरा।
जानकारी के अनुसार, हंसराज साहू (50) गैस के गुब्बारे बेचता है। उसने छावनी िस्थत किराए के घर में नाइट्रोजन गैस से भरा सिलेण्डर रख रखा था। शनिवार सुबह 11-12 बजे के बीच वह घर के बाहर गली में सिलेण्डर साफ कर रहा था। सिलेण्डर की नोजल को सरिये से ठोक कर साफ कर रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेण्डर फट गया। सिलेण्डर फटने से वह उछला और सामने दीवार से जा टकराया। उसका एक हाथ शरीर से अलग होकर 50 फीट दूर जाकर गिरा। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

घर पर नहीं थे पत्नी-बच्चे
किरायेदार रीना ने बताया कि हंसराज की पत्नी घरों में सफाई करती है। शनिवार सुबह वह काम पर चली गई, जबकि बच्चे घर पर नहीं थे। हंसराज घर के बाहर गैस सिलेण्डर को साफ कर रहा था तभी तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे के समय अन्य किराएदार अपने-अपने कमरों में थे।

धमाके से मचा हड़कंप
धमाके की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर भागकर आए। पड़ोसी शबाना ने बताया कि वह बहन के साथ छत पर कपड़े सूखा रही थी। तभी तेज धमाका हुआ तो नीचे गली में देखा। हंसराज धमाके के साथ ही उछला और दीवार से जा टकराया। इसका हाथ दूर गली में जाकर गिरा। शबाना ने बताया कि पहले भी सिलेण्डर फटने का हादसा हो चुका है। तब भी हंसराज गंभीर रूप से झुलसा था।

हाथ का एक टुकड़ा मिला, दूसरा गायब
छावनी चौकी प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि हंसराज के हाथ का आगे का हिस्सा मिल गया, जिसे लेकर वे अस्पताल ले गए। लेकिन बीच का हिस्सा नहीं मिला। गंभीर घायल हंसराज को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CzL8J7R
https://ift.tt/cD0O8ld

Post a Comment

और नया पुराने