महिला पुलिस बैंड होगा बेड़े में शामिल

 

जयपुर. राज्य पुलिस के बेडे में महिला पुलिस बैंड भी शामिल होगा। सीएम गहलोत ने दीक्षांत समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग ऐकडमी और बेस्ट ट्रेनर को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर महिला पुलिस बैंड ने प्रस्तुति भी दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अपराधियों के दिन अब लद गए हैं। दूसरे प्रदेशों से अपराधी राज्य में आ रहे हैं। पुलिस उनका इलाज कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी हो नौकरी को रोजगार की जगह जनसेवा समझें।
उन्होंने श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया। ओवर आल बेस्ट कृष्णराज, बेस्ट इन आउटडोर कृष्णराज जांगिड़, बेस्ट इन फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन मेघा गोयल, बेस्ट इन इंडोर मीनाक्षी को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति पुलिस पदक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधोसिंह सोढा, हैड कांस्टेबल भूरीलाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र नैन आदि को पुलिस पदक प्रदान किया। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों ने शपथ ग्रहण की। आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 53 में 13 महिलाओं सहित कुल 35 अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CXyja03
https://ift.tt/hzyOUA2

Post a Comment

और नया पुराने