आपके सवाल, फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के जवाब
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानौ में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है, जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
अंकगणित-
आज का मूलांक दो है जो 2 और 9 के संयोग से बना है इसका अर्थ है की इसमें जहां एक और दो कि भावनात्मक और विश्लेषण करने की क्षमता मौजूद है वहीं दूसरी ओर मंगल की आक्रामकता और नियंत्रण करने की क्षमता और दक्षता भी मौजूद है इसलिए आज के दिन को विशेष रुप से आर्थिक और श्रम साध्य योजनाओं पर केंद्रित करके विशेष सफलता पाई जा सकती है
भावनात्मक रूप से जुड़े किसी भी कार्य या इच्छा को दूसरों पर अनावश्यक थोपने से बचना होगा
2 का अंक जहां भावनात्मक मुद्दों से जुड़ा अंक है वही 9 का अंक कार्यों में अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करता है अतः भावनात्मक कार्यों में अतिरिक्त ऊर्जा दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है इससे बचते हुए आज के दिन को आर्थिक कार्य और पिछले पेंडिंग कार्यों में लगाने से अधिक लाभ उठाया जा सकता है
वैदिक ज्योतिष -
सन साइन -
सन साइन के अनुसार आज का दिन विभिन्न विचारों के बीच तारतम्य के अभाव और आर्थिक प्रबंधन में निकलने की संभावना रहेगी किसी एक कार्य पर अपने आप को स्थिर करना होगा तभी आज के दिन का सदुपयोग कर पाएंगे लिब्रा और स्पाइसेज इन 2 राशियों को थोड़ी ज्यादा समस्या रह सकती है अपने से कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को टालने से बचना होगा अन्यथा अपने साथी कर्मियों के साथ साथ अपने सीनियर्स की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है
मून साइन -
मून साइन आज का दिन ऐसी इच्छा हो को समर्पित रह सकता है जिनका पूरा होना बहुत मुश्किल है इसलिए काल्पनिक तौर पर अपने आप को व्यस्त रखने के अपेक्षा कहीं आउटिंग के लिए निकलना या अपने किसी ऐसे साथी को जिससे आप मन की बात कर सकते हो अपनी भावनात्मक समस्या साझा करें
मनपसंद भोजन विश्वस्त साथी और प्रकृति का साथ आपकी भावनात्मक उद्विग्नता को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकता है
विद्यार्थी राशिफल -
विद्यार्थी के लिए आने वाला सप्ताह बेहद चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है क्योंकि एक ओर चंद्रमा की उपस्थिति मिथुन राशि में रहने के कारण मन लगातार एक से अधिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेगा, वहीं सप्ताह के मध्य में चंद्रमा की उपस्थिति कर्क राशि में होने से भावनात्मक चंचलता शैक्षणिक कार्य को प्रभावित कर सकती है व एकाग्रता में कमी ला सकती है, छात्रों की डिपेंडेंसी दूसरों की भावनात्मक प्रतिक्रिया पर निर्भर हो सकती है। सप्ताह के अंत में चंद्रमा की उपस्थिति सिंह राशि में होने से राशि स्वामी सूर्य सकारात्मक परिवर्तन के साथ दोबारा आपको अपने कार्यों और अनुशासन की ओर लेकर जाएगा। ऐसे में सूूर्य गुरुजनों व परिवार के वरिष्ठ सदस्य या अन्य किसी शुभचिंतक की मदद से अपने विषयों पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता करेगा।
टैरो कार्ड-
टैरो कार्ड में आज का कार्ड द टॉवर है। इसके मायने हैं कुछ तेज गति के परिवर्तन और ऐसी चीजों के प्रति आकर्षण जिनका मिलना कठिन है। योजनाओं में बदलाव के साथ आर्थिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में काफी समय और श्रम लगाना पड़ सकता है
कुछ चीजें ऐसी सामने आ सकती हैं जिनके बारे में पहले से कोई योजना नहीं बनाई गई है और अचानक प्रबंधन करना पड़े ,सावधान रहने का दिन है अपनी भावनाओं कार्यों और योजनाओं को लेकर बहुत संभल कर कार्य किया तभी आज के दिन बड़ी समस्याओं से बच पाएंगे।
कुछ ऐसे विषय भी सामने आएंगे जो भावनात्मक रूप से आपको अस्थिर कर सकते हैं, आर्थिक रूप से दुसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। तनाव कम करने के लिए बच्चों और घर के अनुभवी लोगों के साथ समय बताएं
वास्तु टिप्स -
समस्या- सकारात्म ऊर्जा निरंतर घर में बनी रहे, इसके लिए क्या करें ?
उपाय - घर का प्रवेश द्वार सकारात्मक ऊर्जा के लिए साफ और बाधारहित होना चाहिए। प्रवेश द्वार के सामने यानी बाहर की ओर कोई भी ऐसी रुकावट या बाधा नहीं हो, जिसमें नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सके। जैसे अगर हमें शू रैक या अन्य किसी प्रकार के रेक्स प्रवेश द्वार के बाहर लगाने हों तो उन्हें प्रवेश द्वार से एक निश्चित दूरी पर लगाएं। दूसरा यह कि प्रवेश द्वार के ऊपर शुभ चिह्न को लगाएं, ऐसा करने से से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती। इसके लिए बाईं तरफ सूंड किए हुए गणेश जी का चित्र या प्रतिमा लगाएं। वहीं आप स्वास्तिक चिह्न आदि भी प्रवेश द्वार पर लगा सकते हैं। कई लोग प्रवेश द्वार पर घोड़े की नाल भी लगाते हैं। ऐसा माना जाता है की इसे लगाने पर किसी प्रकार की ईर्ष्या या द्वेष से जनित नकारात्मकता घर में प्रवेश नहीं करती है।
आपके सवाल
मंदिरों में घंटी क्यों लगाई जाती है और इस भगवान के दर्शन के समय क्यों बजाया जाता है?
जवाब -
मंदिरों में घंटी लगाने और वहां दर्शन के समय घंटी बजाने के पीछे धार्मिक के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी हैं। मंदिरों में लगी छोटी-बड़ी तरह की सभी घंटियों के साउंड से वातावरण शुद्ध और पवित्र बनता है। घंटी की जो आवाज निकलती है वह बहुत ही चमत्कारी व सकारात्मक ऊर्जा लिए होती है। हवा में कई ऐसे सूक्ष्म तरह के कीटाणु होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में मंदिरों में लगातार घंटियों के बजने से निकलने वाली ध्वनि सूक्ष्म कीटाणुओं का नाश कर देती है। वहीं घंटियों की आवाज वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती है। यही कारण है कि कोरोना के दौरान लॉकडाउन में घंटी,शंख, थाली या अन्य तरह के साउंड से कोराेना जैसे सूक्ष्म किटाणुओं को खत्म कर व सकारात्म माहौल बनाना था। दरअसल घंटियों की आवाज से हमारी एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत होता है, वहीं सोचने की क्षमता भी बढ़ती है। इससे नए धार्मिक विचार पैदा होते हैं और बुद्धि का भी विकास होता है।
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता
मेष - माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संपत्ति के कार्य देरी से पूरे होंगे। निवेश-नौकरी आदि मनोनुकूल लाभ देंगे।
वृषभ - समझदारी से लिए गए निर्णय लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख सम्भव है।
मिथुन - व्यवसाय में अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद सम्भव है। पेट संबंधित रोग संभव है। समाज में हुए विवाद के झंझटों से दूर रहें।
कर्क - आप के जीवन में आया बदलाव आप के लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग है। नौकरी में किये प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य हो सकता है।
सिंह - व्यापारिक नए अनुभव होंगे। भय, तनाव तथा चिंता हावी रहेंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं।
कन्या - संतोषी व्यक्ति ही सबसे बड़ा धनवान होता हे। आप की संतुष्टि ही आप की उन्नति में सहायक होगी। आप के कार्यों की प्रशंसा होगी।
तुला - नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। समय के साथ समझौता करने से तनाव में रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक - कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। तनाव बढऩे से कार्यों में रुकावट आयगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग है। धर्म कर्म में धन लगेगा।
धनु - कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकले आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहे।
मकर - आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते है। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हे संभल कर रहे। योजनाए अधूरी रहेगी।
कुम्भ - मनवांछित कार्य होने के योग हैं। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। लघु उधोग से जुड़े जातक लाभ प्राप्त करेगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय बदलाव का है।
मीन- मनमर्जी से काम करना बन्द करें। दूसरों के भरोसे रहने से काम बिगड़ सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत स्थापित होंगे।
ग्रह-नक्षत्र - आज का दिन बुधवार, 29 मार्च, 2023
ज्योतिर्विद: घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: रमजान-06
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: बसन्त
मास: चैत्र
पक्ष: शुक्ल
शुभ मुहूर्त:
उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं। अष्टमी जया संज्ञक तिथि राशि 9-08 तक, तदन्तर नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि है। वैसे यदि समयादि शुद्ध हो तो, अष्टमी तिथि में नाचना, गाना, मनोरंजन के कार्य, रत्न परीक्षण, विवाह, प्रतिष्ठा, वास्तु (घर) चित्रकारी और शस्त्रधारण आदि कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं, पर अभी मलमास दोष के कारण समय शुद्ध नहीं हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा:
आज सूर्योदय से प्रात: 9-29 तक लाभ व अमृत, पूर्वाह्न 11-00 बजे से दोपहर 12-32 तक शुभ तथा अपराह्न 3-35 से सूर्यास्त तक चर व लाभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। बुधवार को अभिजित नामक मुहूर्त शुभकार्यों में शुभ नहीं माना गया है। दिशाशूल: बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। दोपहर 12-00 बजे से दोपहर बाद 1-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (घ, ङ, छ, के, को) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मिथुन है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1RSQOth
https://ift.tt/b15GiFu
एक टिप्पणी भेजें