जयपुर. पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच ने सांगानेर इलाके में शुक्रवार को कार्रवाई कर चोरी की महंगी कारें खरीदने और बेचने के आरोप में राजपूताना राइफल के जवान को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश विश्नोई ने बताया कि रुण्डल चंदवाजी, जयपुर निवासी कुलदीप सिंह शेखावत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो लग्जरी कारें बरामद की है।
आरोपी सिपाही राजपूताना राइफल कैंट जयपुर में सिपाही है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह जयपुर निवासी विक्की से चोरी की गाड़ियां खरीदता था। आरोपी विक्की से विशेष मॉडल की गाड़ियां डिमांड की जाती थी। जिसके बारे में विक्की गुड्डू उर्फ मुस्तकीम को बताता था। इस पर गुड्डू चोरी की गाड़ियां सस्ते दामों पर विक्की को उपलब्ध करवाता था। बाद में विक्की गाड़ी लेकर आरोपी कुलदीप सिंह को दे देता था। इसकी एवज में कुलदीप विक्की को भारी भरकम कमीशन देता था।
ऐसे देते थे अंजाम
आरोपी कुलदीप सिंह और विक्की मिलकर राजस्थान और राजस्थान के बाहर की दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां नीलामी में खरीद लेते। बाद में कबाड़ी को बेच देते थे। नीलाम हुए वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर चोरी की गाडियों पर गुदवाकर बेच देते थे। आरोपी कुलदीप दिल्ली में अब तक सात कार बेच चुका था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZH3By6N
https://ift.tt/edOEyID
إرسال تعليق