बज्जू. शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आठ वाहन भी जब्त किए है। बज्जू थानाप्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चोरी व नकबजनी की वारदातों को ट्रेस कर आरेापी 19 वर्षीय युवक चतराराम पुत्र पाबूराम विश्नोई निवासी बज्जू खालसा व 21 वर्षीय राकेश पुत्र बाबूराम विश्नोई निवासी करीरों की ढाणी जैसला भोजासर जोधपुर को गिरफ्तार किया।
इस दौरान आरोपियों से बोलेरो कैम्पर गाड़ी बरामद की गई। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी किए सात वाहन धारा 102 सीआरपीसी के तहत जब्त किए गए। थानाप्रभारी ने बताया कि दोनों युवा शौक पूरा करने के लिए अलग-अलग जगह से गाड़ी व बाइक चुराते थे। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
पुलिस टीम में थानाप्रभारी सहित हैड कांस्टेबल श्रवणराम, कांस्टेबल मोडाराम, भागीरथराम व निर्मल पुनिया शामिल रहे। चोरों को पकड़ने में बज्जू थाना में पदस्थापित कांस्टेबल भागीरथ की विशेष भूमिका रही। पुलिस पूछताछ में अन्य चोरी के मामले भी खुलने की संभावना है।गौरतलब है कि बज्जू थाने में 19 मार्च को परिवादी नरेन्द्र प्रकाश निवासी बज्जू खालसा ने उसकी बोलेरो कैम्पर गाड़ी जलदाय विभाग कार्यालय बज्जू से 18 मार्च की रात्रि को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
एटीएम लूटने की थी योजना
थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपियों की एटीएम लूटने की भी योजना थी। वे किसी ऐसे स्थान पर एटीएम देख रहे थे कि जहां गार्ड ना हो और क्षेत्र सुनसान हो।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rhTH3pN
https://ift.tt/mHXy5jC
إرسال تعليق