Rajasthan Politics : क्या हो गया पायलट और गहलोत का समझौता, कांग्रेस से आया बड़ा सियासी अपडेट

Rajasthan Politics : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ करीब आधा घंटा सियासी मुद्दों पर बात की। इसके बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट से मतभेद के सवाल पर गहलोत ने कहा कि मतभेद सभी पार्टियों में चलते रहते हैं।

राजस्थान में भाजपा की दुर्गति हो रही है। हमारी पार्टी में भी छोटे-मोटे मतभेद हैं, लेकिन दूरियां किसी से नहीं हैं। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेगे, जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे। गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का फैसला हमेशा हाईकमान करता है।

सभी मिलकर चुनाव लड़ते हैं, जीतते हैं और उसके बाद हाईकमान के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री बनाया जाता है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक में राजस्थान समेत कई अन्य राष्ट्रीय मुददों पर चर्चा हुई है।

अडानी केस में जेपीसी से बचने के लिए भाजपा की बहानेबाजी

गहलोत ने कहा कि अडानी वाला केस बहुत बड़ा है। इस पर बहस और जेपीसी बनाने से बचने के लिए भाजपा बहानेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बहस होना जरूरी है। अडानी पर बहस हो जाएगी तो क्या हो जाएगा? फैसला तो सरकार को ही करना है।

मोदी ने विदेशों में बयान देकर स्वतंत्रता सैनानियों का किया अपमान

गहलोत ने कहा कि राहुल किस बात के लिए माफी मांगें। अगर माफी मांगनी है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मांगनी चाहिए। मोदी ने जर्मनी, चीन, कोरिया समेत देशभर में पता नहीं क्या-क्या बोले। विदेशों में जाकर मोदी कहते रहे कि 70 साल में देश कुछ नहीं हुआ। नेहरू जी जैसे नेताओं ने देश को बनाया है। पीएम मोदी के बयानों से आजादी दिलाने वाले शहीदों का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह इंटरनेट का युग है। मैं आज जो यहां बोल रहा हूं, उसे पूरी दुनिया देख सकती है। राहुल गांधी ने जो बातें भारत जोड़ो यात्रा और दिल्ली में कही थी, उसे ही रिपीट किया है। इसमें क्या हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ED9Vvb2
https://ift.tt/uS1Q8cZ

Post a Comment

أحدث أقدم