मदद के नाम पर थमाया 5 किलो राशन का बोरा, प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे अपने भाई राहुल गांधी के लिए 8 मई से प्रचार शुरू कर दिया। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के फुलवासा में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आपकी जरूरतें और मदद करने की बजाय पांच किलो राशन का बोरा थमा दिया। पांच किलो राशन से क्या होने वाला है? मोदी सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। 

इसे भी पढ़ें: BSP की लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं आ रही: अखिलेश यादव

प्रियंका ने रायबरेली से अपने परिवार के जुड़ाव का इतिहास भी बताया। उन्होंने कहा कि 103 साल पहले किसान आंदोलन के दौरान नेहरू जी ने यहीं गिरफ्तारी दी थी। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। कांग्रेस आई तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा और ग्रेजुएट को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।


http://dlvr.it/T6bBqD

Post a Comment

और नया पुराने