'भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने का सपना दिन में देख रही है', नवीन पटनायक का पीएम मोदी को जवाब

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) अस्त हो रहा है जबकि विपक्षी कांग्रेस पस्त है, लिहाजा लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर आश्वस्त हैं। राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट चार जून है। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं और परिणाम चार जून को आएंगे। मोदी ने कहा कि ओडिशा की जनता ने 50 साल तक कांग्रेस के शासन को देखा और पिछले 25 साल से वह बीजद को देख रही है। मोदी ने लोगों से ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए भाजपा को एक मौका देने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: पालघर में 15 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार



 

अब ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दावा ‘दिन में सपने’ देखने जैसा है।
मोदी ने ओडिशा के बरहामपुर और नबरंगपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आज कहा कि बीजद की ‘एक्सपाइरी डेट’ चार जून है जब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में ओवरहीटिंग से फट सकता है आपका स्मार्टफोन, बचने के लिए आजमाएं ये टिप्स






ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव साथ साथ हो रहे हैं और मतगणना चार जून को होगी।
पटनायक ने इस बार ओडिशा में सरकार बनाने के भाजपा के दावों पर अपने विश्वस्त सहयोगी वी के पांडियन के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “ भाजपा कई दिनों से दिन में सपने देख रही है।”
ओडिशा में भाजपा के सरकार बनाने संबंधी मोदी के दावे पर पांडियन ने कहा, “ नवीन पटनायक नौ जून को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच लगातार छठी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


http://dlvr.it/T6XzBS

Post a Comment

और नया पुराने