Mau में बच्चों संग अलग रह रही महिला की पति ने चाकू मारकर हत्‍या की

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने अलग रह रही अपनी पत्नी की चाकू से वार कर हत्‍या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के नीमतला बड़ा गांव निवासी हैदर अब्बास ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री अमीनुल जहरा (40) का निकाह घोसी के ही बड़ागांव निवासी मुंतज़िर मेहंदी के साथ हुआ था, लेकिन निकाह के बाद से उसका पति और सास दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।


पुलिस ने बताया कि अब्बास की शिकायत के अनुसार आए दिन विवाद के चलते उसकी बेटी बीते कई साल से अपने चार बेटों के साथ मायके में रह रही थी और इस वक्त एक मकान बनवा रही थी।


एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने बड़े बेटे के साथ निर्माणाधीन मकान से वापस लौट रही थी तभी मुंतज़िर मेंहदी ने उसका रास्ता रोका और झगड़ा करने लगा और फिर उसने चाकू से अमीनुल के पेट पर चार- पांच वार किए और फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची घोसी पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेश सिंह अत्री ने बताया कि बड़ागांव निवासी मुंतजिर मेहंदी ने अपनी पत्नी अमीनुल को चाकू मार कर घायल कर दिया और उसको अस्पताल ले जाएगा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
एएसपी ने कहा कि शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश की जा रही है।


http://dlvr.it/T6RXx2

Post a Comment

أحدث أقدم