Uttar Pradesh के महाराजगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत

महाराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव में एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कुशीनगर के अशोक साहनी (35) के रूप में हुई है।


पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि भिटौली थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव में एक ईंट भट्ठे पर दीवार ढह जाने से उसके मलबे में कुछ लोग दब गए हैं।


पुलिस ने बताया कि दीवार के नीचे दबे मजदूरों को जेसीबी मशीनों की मदद से जल्द ही बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) आभा सिंह के मुताबिक, घटना के वक्त मजदूर कमजोर दीवार के पास बैठे थे।
सीओ ने कहा, जांच के आधार पर हम मामले में कार्रवाई करेंगे।


http://dlvr.it/T6kskr

Post a Comment

أحدث أقدم