Lok Sabha Election Trends: JDU और TDP के सहारे चलेगी मोदी की सरकार! बहुमत से पीछे दिख रही BJP

लोकसभा चुनाव को लेकर आज वोटो की गिनती हो रही है। इन सब के बीच अभी तक जो रुझान आए हैं, उसके मुताबिक एनडीए गठबंधन को बढ़त हासिल होती हुई दिखाई दे रही है। इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलती हुई दिख रही है। जबकि इंडिया गठबंधन को 230 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि बड़ा झटका भाजपा को लगा है। भाजपा को इस चुनाव में जबरदस्त नुकसान शुरूआती रुझान में दिखाई दे रहा है। 2014 और 2019 में अपने दम पर सरकार बनाने वाली भाजपा को इस बार पूर्ण बहुमत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। भाजपा 242 सीटों पर जीतती हुई दिखाई दे रही है जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 है।  

इसे भी पढ़ें: UP Lok Sabha Trends: अखिलेश यादव ने ऐसा क्या किया जिससे समाजवादी पार्टी को मिल रही बड़ी सफलता


ऐसे में इस बार मजबूत सरकार के लिए भाजपा को अपने सहयोगी दलों पर डिपेंडेंट रहना होगा। लेकिन भाजपा को यह बात अच्छे से पता है कि उसके लिए इस बार राह आसान नहीं होने वाली है। इसका बड़ा कारण यह है कि चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने 15-15 सीटों पर अपनी बढ़त बना रखी है। इसका मतलब साफ है कि दोनों पार्टी मिलकर 30 सीटें हो रही हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को इन्हीं दोनों दलों के सहारे चलना होगा। हालांकि इतिहास चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को लेकर कुछ अलग बात ही कहता है। दोनों नेताओं का पलटने का इतिहास रहा है। यह कब किसके साथ रहेंगे और किससे दूरी बना लेंगे, यह कहा नहीं जा सकता है।  

इसे भी पढ़ें: 2019 के मुकाबले बीजेपी को कम सीटें मिलने का शुरुआती रूझान, झूम उठा पाकिस्तान, राहुल गांधी को लेकर कह दी ये बात


भाजपा को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जबरदस्त तरीके से नुकसान होता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर जीत हासिल करने का दम भरने वाली भाजपा महज 35 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में भी उसके तगड़ा नुकसान हुआ है। राजस्थान में वह 10 सीटें होती हुई नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल के उत्तर क्षेत्र में भाजपा को जबरदस्त नुकसान हुआ है। पिछली बार उत्तर बंगाल में उसे सभी सीटें मिली थी। लेकिन इस बार उसे नुकसान होता दिखाई दे रहा है। 


http://dlvr.it/T7pSKX

Post a Comment

और नया पुराने