Madhya Pradesh: दो लड़कियों ने एक-दूसरे को चाकू मार कर घायल किया

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो लड़कियों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, एक लड़की ने दूसरी लड़की का तैराकी करते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।


माढ़ोताल थाने के प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि दोनों घायल लड़कियों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया, जिस लड़की का वीडियो प्रसारित किया गया उसकी उम्र 18 वर्ष है जबकि दूसरी लकड़ी की उम्र 19 वर्ष है। घटना कथोंडा तालाब के पास हुई।
ताम्रकार ने बताया कि दोनों लड़कियों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।


http://dlvr.it/T7ytJp

Post a Comment

और नया पुराने