Madhya Pradesh: बांधवगढ़ में दो बाघों के बीच लड़ाई में एक की मौत

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में दो बाघों के बीच लड़ाई में एक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उप मंडलाधिकारी फतल सिंह निनामा ने पीटीआई- को बताया कि एक किसान ने बृहस्पतिवार दोपहर दो बाघों के बीच लड़ाई के बारे में वन अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद हाथियों के साथ एक टीम मौके पर पहुंची।


निनामा ने बताया, मृत बाघ की उम्र दो से तीन साल थी। बाघ का पोस्टमार्टम शुक्रवार को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के मानदंडों के अनुसार किया गया।


http://dlvr.it/T809Tk

Post a Comment

और नया पुराने