Kolkata में व्यक्ति ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

दक्षिण कोलकाता के एक गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका पर गोली चलाने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।


अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर निवासी राजेश कुमार साहू के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजे हुई, जब व्यक्ति ने शहर के लेक इलाके में स्थित गेस्ट हाउस के कमरे में महिला पर गोली चला दी।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली महिला के पैर में लगी है।
उन्होंने बताया कि शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक नर्सिंगम होम में महिला का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर है जबकि चिकित्सकों ने पुरुष को मृत घोषित कर दिया।


http://dlvr.it/T97bKZ

Post a Comment

أحدث أقدم