Rahul Gandhi Gujarat Visit| राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर, झड़प के बाद गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिजनों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात के अहमदाबाद का दौरा करने वाले है। शनिवार 7 जुलाई को वो अहमदाबाद का दौरा करेंगे। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने राहुल गांधी के गुजरात दौरे की पुष्टी की है। राहुल गांधी इस दौरान दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

वह उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मिलेंगे, जिन्हें 2 जुलाई को शहर के पालदी इलाके में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के बाद गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विरोधस्वरूप अहमदाबाद स्थित कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

अहमदाबाद की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी हाल के दिनों में गुजरात में हुई विभिन्न त्रासदियों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे। इसमें राजकोट खेल क्षेत्र में आग, वडोदरा में नाव पलटने की घटना और मोरबी पुल ढहने की घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी दोपहर करीब 12.30 बजे यहां जीपीसीसी कार्यालय पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। वह राजकोट खेल क्षेत्र में आग लगने तथा अन्य ऐसी त्रासदियों में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों से भी मिलेंगे। गोहिल ने कहा, "वह उन पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे जिन्हें झड़प के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।" 

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि उन्हें गुजरात भर से कई लोगों के फोन आए हैं, जिनके साथ भाजपा शासन में अन्याय हुआ है। गोहिल ने एएनआई से कहा, "उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न्याय के लिए लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा पर भरोसा था, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला है और वे राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं..." 


http://dlvr.it/T9DKL5

Post a Comment

أحدث أقدم