मध्य प्रदेश पुलिस ने कोडीन युक्त प्रतिबंधित खांसी की दवा की 72,000 बोतलें जब्त की हैं और एक व्यक्ति व उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) जयदीप प्रसाद ने बताया कि हाल ही में सागर शहर में 800 डिब्बों में भरी कोडीन युक्त कफ सिरप की बोतलें जब्त की गईं।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शुरूआत में सूचना मिली थी कि कफ सिरप रीवा में बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जांच शुरू की तो पता चला कि इसका स्रोत सागर है।
सागर निवासी अरविंद जैन के गोदाम से 1.22 करोड़ रुपये मूल्य की कफ सिरप की बोतलें जब्त की गईं।
उन्होंने बताया कि अरविंद और उसके बेटे सत्तू जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
http://dlvr.it/TBVhKV

إرسال تعليق