सोशल मीडिया मंचों पर कुछ लोगों को बांग्लादेशी कहने वाले समूह का वीडियो सामने आया, जांच शुरू

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों का एक समूह कुछ लोगों को बांग्लादेशी कहकर उनके साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसका पता लगाया जा रहा है कि घटना किस स्थान पर हुई।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है जिसमें लोगों का एक समूह कुछ लोगों का पीछा करता और उन पर हमला करता नजर आ रहा है।

कथित समूह में शामिल लोग उन्हें बांग्लादेशी कह रहे थे।
वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ितों पर हमला करते और उन्हें वहां से चले जाने को कहते दिखाई दे रहे हैं। वे उनके साथ गाली-गलौज भी करते दिखे।
एक आरोपी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “बांग्लादेश में हमारी हिंदू बहनों और बेटियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है”।


http://dlvr.it/TBkmWj

Post a Comment

أحدث أقدم