Kathua Flash Flood Video: कठुआ जिले के कोट पुन्नू इलाके में उज्ज दरिया के तेज बहाव में दो युवक फंस गए. बताया जा रहा है कि दोनों मछली पकड़ने के लिए दरिया में गए थे, लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने से वे बीच धारा में ही फंस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में कठिनाई आ रही है, हालांकि दोनों को बचाने का लगातार प्रयास जारी है. जरूरत पड़ने पर दोनों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है. घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. दोनों युवकों के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया गया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश या बाढ़ के समय दरिया या नालों के पास न जाएं और किसी भी जोखिम भरी गतिविधि से बचें.
http://dlvr.it/TLZ34F
http://dlvr.it/TLZ34F

एक टिप्पणी भेजें