बांसवाड़ा में 10 साल से फरार पति-पत्नी गिरफ्तार:गुजरात से पकड़े गए, कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा

rajasthan, jaipur ​पुलिस थाना कुशलगढ़ को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पिछले 10 साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गुजरात के बड़ौदा से गिरफ्तार किया है। ​ऑपरेशन सुदर्शन के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा सुधीर जोशी ने समस्त थानाधिकारियों को वांछित अपराधियों की अधिकतम गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी मुन्ना उर्फ संजय पिता भूरिया उर्फ काला खडिया और उसकी पत्नी रेखा निवासी पोटलिया, थाना कुशलगढ़ को गुजरात के बड़ौदा से गिरफ्तार कर लिया। ​गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर मुन्ना उर्फ संजय को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, जबकि महिला रेखा और उसके साथ मौजूद पांच वर्षीय पुत्र को नारी सुधार गृह उदयपुर में भेज दिया गया है। ये रहे टीम में शामिल ​गठित एएसआई लोकेंद्र सिंह, अमृतलाल, कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार और महिला कॉन्स्टेबल सोनू शामिल थे। rajasthan, jaipur


http://dlvr.it/TPkhbp

Post a Comment

أحدث أقدم